Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रदेशवासियों से की वोट करने की अपील
    झारखंड

    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रदेशवासियों से की वोट करने की अपील

    Team JoharBy Team JoharNovember 30, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज प्रथम चरण में तेरह विधानसभा सीटों के लिए हो रहे मतदान में प्रदेशवासियों से बड़ी संख्या में बाहर आकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की।
    श्री दास ने माइक्रो ब्लॅगिंग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर कहा, “चतरा, गुमला, बिशुनपुर, लोहरदगा, मनिका,लातेहार,पांकी,डाल्टनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर की जनता को जोहार। बड़ी संख्या में बाहर निकलें और वोट दें। आपका एक-एक वोट समृद्ध झारखंड का निर्माण करेगा, झारखंड में मजबूत और स्थिर सरकार बनाएगा।”
    मुख्यमंत्री ने कहा, “आज झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान है। आप सभी से अपील है कि भारी संख्या में मतदान कर रिकॉर्ड बनाएं। आपका एक-एक वोट झारखंड की विकास यात्रा में अत्यंत महत्वपूर्ण है।”
    श्री दास ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “पहली बार मतदान कर रहे युवाओं से अपील है कि न्यू झारखंड के लिए वोट करें। देश की एकता, अखंडता के लिए वोट करें, झारखंड के विकास और समृद्धि के लिए वोट करें।”
    गौरतलब है कि प्रथम चरण के लिए चतरा (सुरक्षित), गुमला (सु), बिष्णुपुर (सु), लोहरदगा (सु), मणिका (सु), लातेहार (सु), पांकी, डालटनगंज, बिश्रामपुर, छत्तरपुर (सु), हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर में अभूतपर्वू सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू चल रहा है, जो शाम तीन बजे तक चलेगा।
    विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 13 सीटों के लिए हो रहे मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर जवान तैनात किए गए हैं और लगातार गश्त की जा रही है। पहले चरण में जिन विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहा है, उनमें से ज्यादातर नक्सल प्रभावित हैं।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा चुनाव : पहले चरण की वोटिंग जारी, सुबह 9 बजे तक 11.2% मतदान
    Next Article नक्सलियों ने दहशत फैलाने बूथ से पूर्व पुलिया को किया क्षतिग्रस्त, अहले सुबह नक्सलियों का झुंड चार ब्लास्ट कर भागे जंगल में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड में ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस को दिए 15 बिंदु

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026
    Latest Posts

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड में ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस को दिए 15 बिंदु

    June 25, 2026

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.