मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अल्बर्ट एक्का की शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Joharlive Team

रांची। झारखंड के वीर सपूत अल्बर्ट एक्का को याद करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी के अल्बर्ट एक्का चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही अल्बर्ट एक्का 49वें शहादत दिवस पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी।

वहीं, मुख्यमंत्री ने अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रतिमा के पास व्यवस्था का जायजा भी लिया। इसके साथ ही अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। इसके बाद सीएम सोरेन ने राजेंद्र चौक स्थित राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और विनम्र श्रद्धांजलि दी।