Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर किया पोस्ट, देखें क्या लिखा
    जोहार ब्रेकिंग

    रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर किया पोस्ट, देखें क्या लिखा

    Team JoharBy Team JoharAugust 19, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राज्य की आधी आबादी को हक-अधिकार और सम्मान देने के लिए आपके इस भाई और बेटे तथा झारखण्ड सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में कई ऐतिहासिक योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है. ये बातें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है. इसके अलावा भी उन्होंने कई बातें लिखी है.

    https://x.com/HemantSorenJMM/status/1825404918112641444?t=irgd5CW5zusoFdWJrJRfvA&s=08

    • झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) के अंतर्गत राज्य की 48 लाख से अधिक बहनों को हर साल 12 हजार की सम्मान राशि मिलेगी. एक परिवार में अगर मेरी 3-4 बहनें हैं तो उस परिवार के लिए सिर्फ इस योजना से एक साल में सम्मान राशि 36-48 हजार रुपए होगी.
    • देश में झारखण्ड पहला राज्य है जहां 50 वर्ष से अधिक की विधवा, परित्यक्त या एकल माताओं-बहनों को हर महीने 1 हजार रुपए के पेंशन का सम्मान दे रही है राज्य सरकार. यह पेंशन राशि लाखों माताओं-बहनों के बुढ़ापे का सहारा बन रही है. हर साल आपको 12 हजार रुपए की यह राशि, आपके बुढ़ापे की लाठी को मजबूत बना रही है.
    • आपकी झारखण्ड सरकार ने राज्य की 10 लाख किशोरियों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़कर उनके सपनों को पंख देने का भी काम किया है. कुल 40 हजार रुपए की यह सहायता राशि मेरी हर बहन और बेटी को आगे बढ़ने में मदद कर रही है.
    • यह भी झारखण्ड के इतिहास में पहली बार हुआ है कि सखी मंडल से जुड़ी लाखों माताओं-बहनों को हजारों करोड़ रुपए की राशि बैंक क्रेडिट/लिंकेज के रूप में दी गयी है. विगत साढ़े चार वर्षों में 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि आजीविका संवर्धन के लिए दीदी-बहनों को प्रदान की गयी. पूर्व की सरकारों से राशि 12 गुना अधिक है. आपके द्वारा पलाश ब्रांड के अंतर्गत निर्मित कई उत्पादों ने देश-विदेश में धूम मचाई हुई है.
    • राज्य की 35 हजार से अधिक माताओं-बहनों को फूलो-झानो अभियान से जोड़कर वैकल्पिक आजीविका के अवसर प्रदान किये गए हैं. 50 हजार रुपए तक की राशि उन प्रत्येक माताओं-बहनों की सहायक बनी है.
    • अबुआ आवास योजना, सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना, हरा राशन कार्ड योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, साईकिल वितरण योजना आदि ऐसी कई योजनाओं को आपके इस भाई और झारखण्ड सरकार द्वारा राज्य की आधी आबादी तथा अन्य लोगों के लिए चलाया जा रहा है.
    • आपके मान-स्वाभिमान और सम्मान के लिए झारखण्ड सरकार द्वारा यह छोटा सा प्रयास आने वाले समय में और वृहद रूप लेकर अनवरत चलता जाएगा.आज रक्षा बंधन के पावन अवसर पर पुनः सभी माताओं, बहनों और बेटियों को ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार.
    एक्स पोस्ट मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रक्षाबंधन लिखा सोशल मीडिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाबा विद्यापति की प्रतिमा और चबूतरा को किया क्षतिग्रस्त, समिति ने उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग
    Next Article रक्षाबंधन के मौके पर परिवार में मातम रसगुल्ला खाने के दौरान किशोर की मौ’त

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.