मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मां उग्रतारा नगर भगवती मंदिर में की पूजा-अर्चना

रांची/लातेहार। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज लातेहार जिला के चंदवा स्थित मां उग्रतारा नगर भगवती मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने माता रानी से राज्य की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मौके पर मंदिर के पुजारी पंडित राम बल्लभ मिश्र ने मुख्यमंत्री से जिले में उत्पन्न भूमि सर्वे की समस्या से रूबरू कराया। पुजारी ने मुख्यमंत्री से मांग किया कि जिला में एक बार फिर से भूमि सर्वे कराया जाए, ताकि लोगों को समस्या का समाधान हो सके। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि जिले में भूमि के री सर्वे का आदेश दे दिया गया है। उन्होंने मंदिर के बारे में भी जानकारी ली। मौके पर पशुपालन एवं सहकारिता विभाग मंत्री बादल, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्री जोबा मांझी, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह , मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, प्रमंडलीय आयुक्त जटा शंकर चौधरी, डीआईजी, पलामू राजकुमार लकड़ा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।