Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जामताड़ा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दो सौ करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन
    झारखंड

    जामताड़ा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दो सौ करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन

    Team JoharBy Team JoharJuly 11, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा में एक अरब की परिसंपत्ति और 200 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने आंगनबाड़ी सेविका को नियुक्ति पत्र दिया और सर्वजन पेंशन योजना का लाभ युवक-युवतियों को दिया।जामताड़ा के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यह प्रोग्राम इसलिए रखा गया है कि हम यह जानना चाहते हैं कि सरकार के द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है अथवा नहीं।

    2019 में जब हमारी सरकार बनी, तब सबसे पहले हमलोगों को कोरोना जैसी महामारी ने घेर लिया। दो साल के लगभग हमलोग कोरोना के चक्कर में ही फंसे रहे. हाट, बाजार, गाड़ी, मोटर सब बंद हो गये। बड़ी मुश्किल हो गयी। लेकिन इस महामारी में भी हमलोगों ने मजबुती के साथ डट कर किया। महामारी में हमारे अनेक लोगों ने अपनी जान की परवाह नहीं कर राज्य की सेवा में लगे रहे। हमारे मंत्रिमंडल के सहयोगी हाजी हुसैन अंसारी नहीं रहे. एक विधायक सहयोगी अभी भी कोरोना से जुझ रहे हैं। झारखंड के लोग गरीब हैं, मजदूर हैं, किसान हैं, अपने जीवन को सामान्य कर रहे हैं। सरकार ने इनके लिए कई योजनाएं संचालित की हैं, इनके लिए। इन्हें मदद पहुंचायी जा रही है, रोज कड़े और ऐतिहासिक फैसले लिये जा रहे हैं।

    झारखंड पिछड़े राज्यों में से एक है। यहां पर गरीबी भी काफी अधिक है। हमलोगों ने समय-समय पर वैसे निर्णय लिये, जो किसी और राज्यों ने नहीं लिया। साठ साल से अधिक वृद्ध जनों को पेशन देने की शुरुआत की। विधवा महिला, विकलांग लोगों को पेंशन दिया, लेकन यहां पर पेंशन की समस्या समाप्त की। पहले था कि 40 वर्ष की विधवा होने पर ही पेंशन मिलने की सुविधा थी. अब हम लोगों ने 18 साल से ऊपर सभी महिलाएं, जो विधवा हैं, उन्हें पेंशन दिया. जामताड़ा में 1.64 लाख राशन कार्ड लोगों को दिया जा चुका है। रोजगार सृजन करने के नये-नये आयाम सरकार ला रही है। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत सरकार मदद कर रही है। पहले आप बैंक में जाते थे। अब सरकार कर्ज लेने के लिए बैंकों में आर्थिक सहयोग करेगी। 69 सौ लाभुकों को 103 करोड़ की परिसंपत्ति वितरित की गयी।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्य के हर प्रखंड में एग्री मार्ट खोलना करें सुनिश्चित : डॉ. मनीष रंजन
    Next Article खूंटी : घरेलू विवाद नशेड़ी बेटे ने पहले बाप को उतारा मौत के घाट, फिर कर ली खुदकुशी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : अस्पताल से सत्याग्रह स्थल लौटना चाहते हैं देवेंद्र महतो, सिविल सर्जन से मांगी अनुमति

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अनशनकारी छात्रों को डेलिगेशन में नहीं रखने पर उठे सवाल, शिल्पी नेहा तिर्की ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026
    क्राइम

    झारखंड: प्रकाश कुमार सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला हाईकोर्ट ने किया निरस्त

    August 12, 2026
    क्राइम

    JOHAR LIVE BIG BREAKING केंद्रीय गृह मंत्रालय की रिपोर्ट, देश का एक मात्र नक्सल प्रभावित जिला चाईबासा अब नक्सलियों से मुक्त

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों के आंदोलन पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, कहा CBI की मांग कर शिक्षा माफिया को बचाना चाहती है भाजपा

    August 12, 2026
    Latest Posts

    6016 किलो मेथामफेटामाइन जब्ती मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु-मिजोरम में 13 ठिकानों पर छापेमारी

    August 12, 2026

    मणिपुर के ट्रांगलाओबी IED हमले में NIA की पहली गिरफ्तारी, एस. पलाल थाडौ 10 दिन की पुलिस रिमांड पर

    August 12, 2026

    झारखंड : अस्पताल से सत्याग्रह स्थल लौटना चाहते हैं देवेंद्र महतो, सिविल सर्जन से मांगी अनुमति

    August 12, 2026

    झारखंड: अनशनकारी छात्रों को डेलिगेशन में नहीं रखने पर उठे सवाल, शिल्पी नेहा तिर्की ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात

    August 12, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.