Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नवनिर्मित एमजीएम अस्पताल का किया उद्घाटन, अब ये मिलेगी सुविधाएं 
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नवनिर्मित एमजीएम अस्पताल का किया उद्घाटन, अब ये मिलेगी सुविधाएं 

    Team JoharBy Team JoharOctober 5, 2024Updated:October 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज बाबा तिलका मांझी मैदान, मानगो में एमजीएम अस्पताल डिमना के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने ओपीडी का शुभारंभ भी किया और साकची डी. एम. एम पुस्तकालय-सह-बहुउद्देशीय भवन तथा कदमा में बहुउद्देशीय कान्वेंशन सेंटर का ऑनलाइन उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री ने कहा कोल्हान क्षेत्र के लिए यह ऐतिहासिक दिन है. 500 बेड का नया अस्पताल क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करेगा. उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों में जर्जर हो चुके पुराने अस्पताल की जगह यह नया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल जनता की सेवा में रहेगा. उन्होंने कोरोना काल में झारखंड द्वारा देश को मेडिकल ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि “हमने विकट परिस्थितियों में ऑक्सीजन सप्लाई कर लोगों की जान बचाई. 

    मुख्यमंत्री ने सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि “हम रोटी, कपड़ा, मकान और रोजगार उपलब्ध कराने में प्रयासरत हैं. उन्होंने स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित करने के लिए बनाए गए कानून का भी उल्लेख किया. केंद्र सरकार से झारखंड का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये का भुगतान करने की अपील की, जिससे राज्य सरकार महिलाओं के खातों में आर्थिक सहायता भेज सके. उन्होंने जमशेदपुर में नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल की आधारशिला जल्द रखे जाने की बात भी कही. मुख्यमंत्री ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज के छात्रों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया. मौके पर कई मंत्री, विधायक और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे. 

    अस्पताल उद्घाटन एमजीएम मुख्यमंत्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुर्गा पूजा को लेकर चला सघन वाहन जांच अभियान
    Next Article NUSRL में वन्यजीव संरक्षण पर सेमिनार, पलामू में बाघ की संख्या बढ़ाने और साहिबगंज में डॉल्फिन संरक्षण की पहल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.