Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने करोड़ों की योजनाओं की दी सौगात, बोले-मूलवासी-आदिवासियों की है हमारी सरकार  
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने करोड़ों की योजनाओं की दी सौगात, बोले-मूलवासी-आदिवासियों की है हमारी सरकार  

    Team JoharBy Team JoharSeptember 9, 2024Updated:September 9, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कैलूडीह मैदान ताराटांड़ में “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के दौरान 640 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात 13 लाख लाभुकों को प्रदान की. इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सरकार व्यापारियों की नहीं, बल्कि झारखंड के मूलवासी आदिवासियों की सरकार है. यह सरकार रांची से नहीं, बल्कि गांवों से चलती है. साथ ही बताया कि उनके कार्यकाल में बुजुर्गों को पेंशन देने का कानून लागू किया गया है, जिससे अब कोई भी पेंशन से वंचित नहीं रहेगा. उन्होंने यह भी बताया कि मईंया योजना, किसानों का ऋण माफ, बिजली बिल माफी, स्कूल निर्माण और अन्य योजनाओं का लाभ गांवों में पहुंचाया गया है.

    सभी के लिए शुरू की योजना

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार ने पेंशन योजना को सभी पात्र लोगों तक पहुंचाया, किसानों के ऋण माफ किए और गरीबों के बिजली बिल माफ किए. उन्होंने शिक्षा, महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा के लिए भी कई पहल की हैं. मुख्यमंत्री ने बताया कि पूर्व की सरकारों ने गांवों के बुजुर्गों और दिव्यांगों को पेंशन से वंचित रखा था, जबकि उनकी सरकार ने अब हर पात्र व्यक्ति को पेंशन प्रदान की है. उन्होंने बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सावित्रीबाई फुले समृद्धि योजना और गुरुजी क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं की भी जानकारी दी. साथ ही, मुख्यमंत्री ने राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें सम्मान देने की बात की. उन्होंने कहा कि 50 लाख से अधिक महिलाओं को झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ मिल रहा है.

    राज्य में चुनाव की बजी घंटी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में चुनाव की घंटी बज चुकी है. बाहरी राजनीतिक तत्व राज्य में जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश कर सकते हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें. इस दौरान कार्यक्रम में 310 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया. जिसमें गिरिडीह और धनबाद जिलों के लाभुकों के बीच कुल 640 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और धनबाद डीसी माधवी मिश्रा ने कार्यक्रम की निगरानी की, जबकि एसपी डॉ. बिमल कुमार और उनकी टीम ने सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली.

    इन योजनाओं का मिला लाभ

    लाभुकों को झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, अबुआ आवास योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, और अन्य योजनाओं का लाभ मिला.

    ये रहे मौजूद

    मंत्री सत्यानंद भोक्ता, इरफान अंसारी, बेबी देवी, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, विधायक कल्पना सोरेन, मथुरा महतो, सुदिव्य कुमार और बीस सूत्री उपाध्यक्ष संजय सिंह भी शामिल हुए.

     

    13 लाख लाभुक 640 करोड़ रुपये आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार किसानों का ऋण माफ कैलूडीह मैदान गांवों में लाभ झारखंड झारखंड के मूलवासी आदिवासियों ताराटाड़ बिजली बिल माफी बुजुर्गों को पेंशन मईया योजना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन योजनाओं की सौगात सरकारी योजनाएं स्कूल निर्माण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइस राज्य में पटाखों पर जारी रहेगा प्रतिबंध, 1 जनवरी तक नहीं मिलेगी छूट
    Next Article SC का आदेश, मंगलवार तक काम पर लौटे आरजी कर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हरिशंकर परसाई : एक लेखक जिसने व्यंग्य की कलम से समाज का आईना दिखाया

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़: स्पंज-आयरन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की जलकर मौत, एक मजदूर गंभीर

    August 22, 2026
    क्राइम

    झारखण्ड: हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी को लगी गोली

    August 22, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी की सीआईडी जांच नहीं होती, तो क्या सामने आता सीजीएल पेपर लीक का सच?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    Latest Posts

    हरिशंकर परसाई : एक लेखक जिसने व्यंग्य की कलम से समाज का आईना दिखाया

    August 22, 2026

    रामगढ़: स्पंज-आयरन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की जलकर मौत, एक मजदूर गंभीर

    August 22, 2026

    झारखण्ड: हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी को लगी गोली

    August 22, 2026

    जेपीएससी की सीआईडी जांच नहीं होती, तो क्या सामने आता सीजीएल पेपर लीक का सच?

    August 22, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.