Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 10:03 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में इको टूरिज्म के विकास के लिए कार्य योजना तैयार करने का दिया निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में इको टूरिज्म के विकास के लिए कार्य योजना तैयार करने का दिया निर्देश

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariDecember 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में इको टूरिज्म के विकास के लिए एक बेहतर कार्य योजना तैयार करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है मुख्यमंत्री ने आज झारखंड मंत्रालय में मुख्य सचिव अलका तिवारी, वन पर्यावरण विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी और पर्यटन विभाग के सचिव मनोज कुमार के साथ बैठक की. इस बैठक में उन्होंने राज्य में इको टूरिज्म की संभावनाओं और उन्हें विकसित करने को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए.

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि झारखंड में इको टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं, और इसे इस प्रकार विकसित किया जाए, जिससे न केवल स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके, बल्कि राज्य की प्राकृतिक संपदा की भी बेहतर संरक्षण हो सके. उन्होंने वन पर्यावरण और पर्यटन विभाग को यह निर्देश दिया कि वे राज्य के उन स्थानों की पहचान करें, जहां इको टूरिज्म की संभावनाएं हैं और वहां इको टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा सके.

    इस पहल के तहत झारखंड में न केवल पर्यटकों को आकर्षित किया जाएगा, बल्कि स्थानीय समुदायों को रोजगार के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इको टूरिज्म के विकास से राज्य की प्राकृतिक धरोहर को संरक्षित करने के साथ-साथ स्थायी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे पर्यावरण की सुरक्षा और विकास की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे.

    इको-टूरिज्म कार्य योजना झारखंड पर्यटन विकास पर्यटन विभाग पर्यावरण संरक्षण प्राकृतिक धरोहर प्राकृतिक संपदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची रोजगार वन पर्यावरण विभाग स्थानीय लोग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी को पवन कल्याण ने ठहराया सही,कहा:”उनको मारी गई महिला के परिवार से मिलना चाहिए”
    Next Article रांची नगर निगम का नया आदेश, पार्किंग नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी

    Related Posts

    झारखंड

    चार साल बाद रिम्स को मिलने जा रही नई MRI मशीन

    June 15, 2025
    कारोबार

    झारखंड और बिहार में सोना-चांदी के दाम में बदलाव… जानें आज का रेट

    June 15, 2025
    झारखंड

    झारखंड में झुलसाने वाली गर्मी से राहत, बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

    June 15, 2025
    Latest Posts

    ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही महिला पुलिसकर्मी को बदमाशों ने मा’री गो’ली

    June 15, 2025

    तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा

    June 15, 2025

    एम्बुलेंस-पिकअप की भीषण टक्कर में पांच की मौ’त

    June 15, 2025

    चार साल बाद रिम्स को मिलने जा रही नई MRI मशीन

    June 15, 2025

    कंप्यूटर शिक्षक और छात्रा की संदिग्ध मौ’त, भाग कर किया था प्रेम विवाह

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.