Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जा रहे थे बिहार, कोडरमा में एस्कॉर्ट वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो जवान घायल
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जा रहे थे बिहार, कोडरमा में एस्कॉर्ट वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो जवान घायल

    Team JoharBy Team JoharNovember 27, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    कोडरमा। झारखण्ड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डा. रवि रंजन के कारकेड में चल रही गाड़ियां कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के महतो आहार के पास आपस में टकरा गई। घटना में चीफ जस्टिस के एस्कॉर्ट वाहन के दो जवान घायल हो गए हैं। जबकि एक जवान को मामूली रूप से चोट आई है। जानकारी के अनुसार मुख्य न्यायाधीश राँची पटना जा रहे थे। इसी क्रम में महतो आहार के पास चीफ जस्टिस के कारकेड में चल रही स्पेयर गाड़ी (वर्ना) और एस्कॉर्ट कर रही जिप्सी आपस में टकरा गई।

    इस घटना में एस्कॉर्ट्र् वाहन में बैठे दो जवान प्रकाश थापा और युवराज कुमार के सिर और आंख में गंभीर चोट आई है, जिनका शहर के एक निजी क्लीनिक में इलाज किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक चीफ जस्टिस के काफिले में 4 गाड़ियां चल रही थी। सबसे आगे आगे स्थानीय थाने का एस्कॉर्ट वैन, उसके बाद चीफ जस्टिस की गाड़ी।तीसरे नंबर पर स्पेयर गाड़ी और चौथे नंबर पर चीफ जस्टिस के साथ चल रही एस्कॉर्ट जिप्सी शामिल थी। महतो आहर के पास स्पीड ब्रेकर में दो गाड़ियां आपस मे टकरा गई। बाद में इस घटना की सूचना के बाद चीफ जस्टिस कोडरमा स्थित परिसदन में रुके और अपने साथ एस्कॉर्ट में चल रहे जवानों का हाल-चाल लिया।हादसा कोडरमा में तिलैया थाना के गुनो के पास सुबह के लगभग 11.30 बजे हुई है।

    घायल दोनों जवानों की जान खतरे से बाहर हैं और उन्हें सिर और आंख में चोट लगी है। इस बीच चीफ जस्टिस कोडरमा परिसदन में रुके रहे। चीफ जस्टिस की गाड़ी इन गाड़ियों से आगे थी। इसलिए वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

    हादसे की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद, तिलैया थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, चंदवारा थाना प्रभारी शाहिद रजा आदि पहुंचे और मामले की जानकारी ली। साथ ही हालचाल लिया। घायल जवानों का प्राथमिक इलाज निजी पार्वती क्लीनिक में कराए जाने के बाद सदर हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला में एक युवक का जला हुआ शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन पहुंचे अपने पैतृक गांव नेमरा, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    Latest Posts

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.