Maharashtra : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने आज महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित हुआ, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी उपस्थित थे। महाराष्ट्र में सीएम फडणवीस की अगुवाई वाली सरकार के मंत्रिमंडल में आज विस्तार किया गया, और इस विस्तार में छगन भुजबल एक बार फिर से मंत्री बने हैं। छगन भुजबल को महाराष्ट्र की सियासत में ओबीसी समुदाय के प्रमुख नेताओं में गिना जाता है।
शपथ से पहले की पुष्टि
मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बारे में छगन भुजबल ने खुद पुष्टि करते हुए कहा था, “मुझे इस संबंध में जानकारी दी गई है।”
भुजबल का बयान
मंत्रिमंडल में शपथ लेने के बाद छगन भुजबल ने कहा, “जैसा कहा जाता है, ‘अगर अंत अच्छा हो तो सब कुछ अच्छा होता है.’ मैंने गृह मंत्रालय से लेकर हर जिम्मेदारी संभाली है। मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, वह ठीक रहेगी। यह सीएम का विशेषाधिकार है।”
#WATCH मुंबई: महाराष्ट्र के मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद NCP नेता छगन भुजबल ने कहा, “…यह मुख्यमंत्री तय करेंगे। मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, वह ठीक रहेगी…” pic.twitter.com/lWGKFPKdX3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2025
Also Read : राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित प्रिंसिपल की इलाज के दौरान मौ’त, विरोध में सड़क जाम
Also Read : बोधगया विवाद में बांग्लादेशी नागरिक की साजिश, ISI और चीन का हाथ
Also Read : PMO अधिकारी के घर की खिड़की तोड़ अंदर घुसे चोर, उड़ा लिया पांच लाख का माल
Also Read : बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा का आज होगा अनावरण, CM और गवर्नर होंगे शामिल