Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चतरा : उपायुक्त दिव्यांशु झा ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों का किया गहन समीक्षा, दिए कई आवश्यक निर्देश
    झारखंड

    चतरा : उपायुक्त दिव्यांशु झा ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों का किया गहन समीक्षा, दिए कई आवश्यक निर्देश

    Team JoharBy Team JoharDecember 3, 2020No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    चतरा। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त दिव्यांशु झा ने गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग से जुड़े जिले में संचालित सम्पूर्ण कार्यों का गहन समीक्षा किया। इनमें मुख्य रूप से HMIS, VHSND,  MDR ,oa CDR, IDSP ,oa TB, सदर अस्पताल-सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के कार्यों एवं व्यस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से उपायुक्त द्वारा यह मासिक समीक्षा बैठक की गई।
    समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने HMIS का CSC वार समीक्षा किया। उपायुक्त ने कहा कि HMIS रजिस्ट्रेशन में अक्टूबर माह की तुलना में काफी सुधार हुआ है, इसी प्रकार से निरंतरता बनाए रखते हुए HMIS रजिस्ट्रेशन एंट्री करना सुनिश्चित करें।
    ए०एन०सी रिजिस्ट्रेशन की समीक्षा में पिछले माह की तुलना में इस माह रजिस्ट्रेशन कम पाए जाने पर एम०ओ०आई०सी टंडवा, हंटरगंज से उपायुक्त द्वारा इसका कारण पूछते हुए जल्द सुधार का निर्देश दिया। साथ हीं सभी सीएससी केंद्र को निर्देशित किया गया कि वह ए०एन०सी रजिस्ट्रेशन लगातार करें।
    फूड इम्यूनाइजेशन को लेकर सभी एम०ओ०आईं०सी से जानकारी लेते हुए, पूर्ण रिपोर्ट बनाने का निर्देश दिया गया। वहीं वैक्सीन स्टॉक, वैक्सीन डिस्पैच, कोल्ड चेन केंद्र का निरीक्षण एवं समीक्षा करने हेतु भी उपायुक्त ने कई आवश्यक निर्देश दिए।
    जिले में संचालित 127 ममता वाहन की पूर्ण जानकारी उपायुक्त ने लिया। साथ हीं ममता वाहन को दी जाने वाली राशि की भी जानकारी लिया। समीक्षा के क्रम में ममता वाहन के लौटने की राशि के भुगतान में समस्या को लेकर उपायुक्त ने विभिन्न पंचायत में ग्राम सभा से पारित कर आवेदन करने को कहा, जिससे डीएमएफटी की राशि से ममता वाहन के वापसी की राशि का भुगतान किया जा सके।
    बैठक में आर०बी०एस०के  की रिपोर्ट नही उपलब्ध कराने को लेकर संबंधित अधिकारी पर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अगली समीक्षा बैठक से आर०बी०एस०के  रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
    बैठक में उपस्थित सभी एमओआईसी को सीएचसी केंद्रों पर मरीजों के उचित इलाज, गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाले सभी प्रकार के टेस्ट-आयरन की गोली देने समेत अन्य दिए जाने वाले सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। साथ हीं क्षेत्र निरीक्षण करना एवं सभी कर्मियों से समन्वय बनाए रखते हुए कार्य करने को कहा।
    बैठक में इंस्टिट्यूशनल डिलीवरी, रूटीन इम्मयूनाईजेसन, कम्पलीट इम्मयूनाईजेसन, हेपेटाइटिस बी समेत अन्य को लेकर आकड़ों के तहत विस्तृत जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने कई आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त ने डिलीवरी, इस्टीट्यूशनल डिलीवरी समेत अन्य कार्यों की पूर्ण जानकारी एच०एम०आई०एस (हेल्थ मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम) वेब पोर्टल में लगातार अपडेट करने का निर्देश दिया। वहीं समीक्षा उपरांत उपायुक्त ने कहा कि  इंस्टिट्यूशनल डिलीवरी में वृद्धि हुई है, परंतु वैसे प्रखंड जहां इंस्टिट्यूशनल डिलीवरी अब भी कम है, उनमें सुधार करने एवं निजी अस्पतालों में भी होने वाले इंस्टिट्यूशनल डिलीवरी का भी आकड़ा तैयार रखने का निर्देश दिया। जिससे संपूर्ण इंस्टिट्यूशनल डिलीवरी का आकड़ा रखा जा सके।
    इसके अलावे बीपी चेकअप, हेमोग्लोबिन समेत अन्य टेस्ट की पूर्ण विवरणी गर्भवती महिलाओं के कार्ड में एवं आरसीएच रजिस्टर पर अवश्य दर्ज करने को कहा गया। आंगनबाड़ी केंद्र में भी मौजूद रजिस्टर में जानकारी भरने को कहा गया।
    डेटा अपडेशन के कुछ मामलों में संतोषजनक अपडेशन नही पाते हुए उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित एमओआईसी को ससमय डेटा उपडेशन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
    डक्त् एवं ब्क्त् से संबंधित समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट देख सभी मृतकों के कारणों की सम्पूर्ण जानकारी लिया। साथ हीं मैटर्नल मृत्यु के विषय पर भी विचार विमर्श करते हुए उपायुक्त ने कई आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि हमे एक-एक मृत्यु पर गहन समीक्षा की आवश्यकता है, जिससे इस प्रकार के मामले को पूर्णतया रोका जा सके।
    कोविड-19 सैंपल को लेकर उपायुक्त ने रोजाना भेजे जा रहे सैंपल, पाए जा रहे मामले, कोविड केयर सेंटर की पूर्ण जानकारी लिया। साथ हीं उन्होंने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए।
    उपायुक्त ने जिले में निमार्णाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र/आंगनबाड़ी केंद्र को जल्द पूर्ण कर उसे सौंपने का निर्देश जिला परिषद के अभियंता को दिया। जिससे उन भवनों का क्रियान्वयन प्रारंभ किया जा सके। वहीं नए भवनों की आवश्यकताओं को भी चिन्हित कर प्रस्ताव भेजने का निर्देश सभी एम०ओ०आई०सी० को दिया गया।
    बैठक में मुख्य रूप से सिविल सर्जन चतरा, अरुण कुमार पासवान, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, डॉ हरिद्वार सिंह, सहायक अभियंता, जिला परिषद, डीपीएम, डीपीसी, सभी एम०ओ०आई०सी, एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट फेलो, डीडीएम समेत अन्य संबंधित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक-स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त अबु इमरान ने की नगर पंचायत के कार्यो की समीक्षा, शहर में बेहतर प्रबंधन के तहत सुविधा उपलब्ध करवाने का दिया निर्देश
    Next Article रांची में 202 दारोगा-जमादारों का तबादला, एसएसपी ने जारी किए आदेश

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Latest Posts

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.