Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ट्रैफिक व्यवस्था में किया गया बदलाव, इन रास्तों पर आज नहीं चलेंगे ऑटो और ई-रिक्शा
    झारखंड

    ट्रैफिक व्यवस्था में किया गया बदलाव, इन रास्तों पर आज नहीं चलेंगे ऑटो और ई-रिक्शा

    Team JoharBy Team JoharFebruary 12, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सखी मंडल दीदियों का आज मोरहाबादी मैदान में महाजुटान

    रांची : राजधानी में आज स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं (सखी मंडल दीदियों) का एक्सपोजर व क्षमता संवर्द्धन शिविर सह महासम्मेलन का मोरहाबादी मैदान में आयोजन किया गया है. सीएम चंपई सोरेन बतौर मुख्य अतिथि इसमें शामिल होंगे. सीएम के अलावा मंत्री आलमगीर आलम और मंत्री सत्यानंद भोक्ता बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोपहर साढ़े बारह बजे से इस सम्मेलन की शुरुआत होगी. इस शिविर का उद्देश्य महिला दीदियों के एक्सपोजर और क्षमता में बढ़ोतरी करना है. इस कार्यक्रम में लगभग 30 हजार दीदियों के शामिल होने की संभावना है. इस कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न प्रमंडल से महिला दीदी ऑनलाइन भी जुड़ेंगी.

    महासम्मेलन को देखते दुए रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में कुछ बदलाव किए गए हैं. रांची में सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा. केवल महिला दीदियों के बसों को आने की अनुमति होगी. सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक बूटी मोड़ से बरियातू होकर करमटोली तक, चांदनी चौक, कांके रोड से रातू रोड तक, पिस्का मोड़ से रातू रोड तक, सहजानंद चौक से रातू रोड तक सभी प्रकार की सिटी बस, ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन बंद रहेगा. इसके अलावा, बरियातू रोड, बोड़ेया रोड, कांके रोड और हरमू रोड में सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा. आवश्यक सेवाओं से संबंधित वाहन सभी मार्गों पर सामान्य रूप से आना-जाना करेंगे.

    इन स्थानों तक आ सकेंगे बड़े वाहन :

    * चाईबासा और खूंटी से आनेवाले वाहन: रांची-तुपुदाना रिंग रोड तक

    * गुमला, सिमडेगा, पलामू और लोहरदगा से आनेवाले वाहन: रांची-तिलता रिंग रोड तक

    * जमशेदपुर और सरायकेला से आनेवाले वाहन: नामकुम के रामपुर चौक तक

    * हजारीबाग की ओर से आनेवाले वाहन: नेवरी गोलचक्कर तक

    दीदियों की बसें इन स्थानों पर पार्क होंगी:

    * चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां से आनेवाली बसें: तुपुदाना, बिरसा चौक, सेटेलाइट कॉलोनी, अरगोड़ा, सहजानंद चौक, हरमू, किशोरगंज चौक होते हुए सिदो-कान्हू पार्क के पास

    * गढ़वा, पलामू और लातेहार से आनेवाली बसें: रातू रिंग रोड, कांके रोड होकर सिदो-कान्हू पार्क के पास

    * बोकारो, चतरा, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़ से आने वाली बसें: एनएच-33 बूटी मोड़, बरियातू रोड होकर आर्मी मैदान, मोरहाबादी

    * गुमला, खूंटी, लोहरदगा और सिमडेगा से आनेवाली बसें: तुपुदाना, बिरसा चौक, अरगोड़ा, सहजानंद चौक, किशोरगंज चौक होते हुए रांची कॉलेज स्टेडियम के पास

    * देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज से आनेवाली बसें: नेवरी विकास रिंग रोड, कांके रोड होते हुए राम मंदिर के पास

    * अनगड़ा, खलारी, लापुंग, राहे, सिल्ली और सोनाहातू से आनेवाली बसें: करमटोली के पास

    अधिक जानकारी के लिए रांची ट्रैफिक पुलिस से 0651-2212222 पर संपर्क किया जा सकता है.

     

    Didi jharkhand Johar Live Ranchi Mahajutan Morhabadi ranchi Sakhi Mandal traffic जोहार लाइव रांची झारखंड ट्रैफिक दीदी महाजुटान मोरहाबादी रांची सखी मंडल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में फ्लोर टेस्ट आज, विधानसभा पहुंचने लगे विधायक
    Next Article 8 पूर्व नेवी अफसरों को कतर ने किया रिहा, 7 लौटे देश, सुनाई गई थी फांसी की सजा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    Latest Posts

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.