Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 8:57 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मौसम का बदला मिजाज, राजधानी समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश
    झारखंड

    मौसम का बदला मिजाज, राजधानी समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश

    Team JoharBy Team JoharFebruary 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। राजधानी रांची समेत झारखंड के कई इलाकों में मौसम एक बार फिर बदल रहा है। मंगलवार को दिनभर हल्की धूप के बाद जमकर बािरश हुई। बािरश के बाद राजधानी में ठंडी हवाएं भी चलने लगी है।

    वहीं मंगलवार को मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि गढ़वा, चतरा, लातेहार, पलामू, हजारीबाग और रांची में मध्‍यम दर्जे की बारिश होगी। इन जिलों में अचानक तेज हवा चल सकती है। विभाग ने कहा कि कई हिस्सों ओले गिर सकते है और वज्रपात हो सकता है।

    दरअसल, इन दिनों शहर में एशिया के कैस्पियन सागर और काला सागर का पानी बरस रहा है। शहर में बरसात कर रही हवा कैस्पियन और काला सागर से पानी लेकर उठ रही हैं और उत्तर पश्चिम सीमा से देश में दाखिल होकर झारखंड तक पहुंच रही हैं। मौसम में ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ का नतीजा है जो प्रदेश में फरवरी और मार्च में बरसात कराता है। फरवरी और मार्च में ऐसी बरसात की समय अवधि चार बार आती है। मौसम विभाग के अनुसार शहर में मौसम का मिजाज एक मार्च तक नरम रहेगा। इस दौरान शहर में बादल छाए रहेंगे।


    वहीं पलामू में हुए भारी ओलावृष्टि को देखते हुए उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि चैनपुर प्रखंड के सेमरा पंचायत का दौरा किया। उन्होंने यहां हुए क्षति को देखा। ओलावृष्टि से हुए नुकसान को देखते हुए उपायुक्त ने चैनपुर के अंचलाधिकारी को त्वरित करवाई करने को कहा है। उन्होंने कच्चे मकानों के क्षति तथा खेतों में हुए नुकसान का रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश भी दिया है। उपायुक्त ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपर समाहर्ता प्रदीप कुमार प्रसाद तथा सभी अंचलों के अंचलाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में ओलावृष्टि तथा भारी बारिश की आपदा से हुए संभावित नुकसान का आकलन कर जांच प्रतिवेदन शीघ्र भेजने का निर्देश दिया है, ताकि आपदा राहत कोष से प्रभावित लोगो को उचित मुआवजा दिया जा सके।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएनपीआर पुराने प्रारूप के अनुसार ही होगा, एनआरसी अनावश्यक : नीतीश
    Next Article हजारीबाग : जनता की समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : उपायुक्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025
    जमशेदपुर

    जेलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, जैमर और CCTV से होगी निगरानी…

    June 18, 2025
    झारखंड

    पाकुड़ में शुरू हुआ तीन दिवसीय पुलिस ड्यूटी मीट, छह जिलों के अधिकारी शामिल

    June 18, 2025
    Latest Posts

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    जेलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, जैमर और CCTV से होगी निगरानी…

    June 18, 2025

    पाकुड़ में शुरू हुआ तीन दिवसीय पुलिस ड्यूटी मीट, छह जिलों के अधिकारी शामिल

    June 18, 2025

    धनबाद में CBI ने अधिकारी और क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.