Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान से आया बदलाव, 1000 पुरुषों पर 986 महिलाएं
    झारखंड

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान से आया बदलाव, 1000 पुरुषों पर 986 महिलाएं

    Team JoharBy Team JoharJanuary 24, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    विवेक शर्मा

    रांची : झारखंड में बेटियों के जन्म को लोग अभिशाप मानते थे. वहीं बेटी के जन्म के साथ ही उसका त्याग कर दिया जाता था. इतना ही नहीं बेटियों का पता लगते ही उन्हें गर्भ में ही मार दिया जाता था. इस बीच प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत आज से 8 साल पहले की. जिसने न केवल लोगों की सोच बदली. बल्कि समाज में बड़ा बदलाव आया. आज इस योजना की वजह से बेटियों की संख्या बढ़ रही है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राज्य में 1000 पुरुषों पर 986 बेटियां है. जबकि कुछ साल पहले तक 1000 पुरुषों की तुलना में बेटियों की संख्या 936 थी जो चिंता का विषय थी. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग भी लगातार अभियान चला रहा है जिससे कि लोगों को जागरूक किया जा सके.

    विभाग के कार्यों से ही मिल रही सफलता

    सिविल सर्जन रांची डॉ प्रभात कुमार की माने तो इसके लिए विभाग के अधिकारी और कर्मी मेहनत कर रहे है. एनजीओ की मदद ली जा रही है. वहीं सहिया भी इसमें अहम भूमिका निभा रही है. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे के साथ कई अन्य स्वास्थ्य योजनाओं का भी लाभ परिवार को मिल रहा है. जिससे कि लोग बेटी के जन्म पर खुशियां मना रहे है. बच्चियों को स्कूल भेज रहे है और उनका भविष्य संवार रहे है. उन्होंने कहा कि रांची जिले के ये आंकड़े बता रहे है कि लोगों की मानसिकता में बड़ा बदलाव आया है. जिसे हमें और बेहतर बनाना है.

    प्रधानमंत्री ने 2015 में की थी शुरुआत

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना की शुरुआत करने के बाद कहा था, आइए कन्या के जन्म का उत्सव मनाएं. हमें अपनी बेटियों पर बेटों की तरह ही गर्व होना चाहिए. मैं आपसे अनुरोध करूंगा कि अपनी बेटी के जन्मोत्सव पर आप पांच पेड़ लगाएं. 22 जनवरी 2015 को पानीपत, हरियाणा में योजना की शुरुआत के बाद कहा था कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना से पूरे जीवन-काल में शिशु लिंग अनुपात में कमी को रोकने में मदद मिलती है और महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों का समाधान होता है. यह योजना तीन मंत्रालयों द्वारा कार्यान्वित की जा रही है अर्थात महिला और बाल विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय तथा मानव संसाधन मंत्रालय. साथ ही कहा था कि इस योजना के मुख्य घटकों में शामिल हैं प्रथम चरण में PC तथा PNDT Act को लागू करना, राष्ट्रव्यापी जागरूकता और प्रचार अभियान चलाना तथा चुने गए 100 जिलों (जहां शिशु लिंग अनुपात कम है) में विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित कार्य करना. बुनियादी स्तर पर लोगों को प्रशिक्षण देकर, संवेदनशील और जागरूक बनाकर तथा सामुदायिक एकजुटता के माध्यम से उनकी सोच को बदलने पर जोर दिया जा रहा है.

    इसे भी पढ़ें: टोल प्लाजा से गुजरने वालो के लिए खास खबर : 31 जनवरी से बेकार हो जाएगा आपका FASTag, जानें कैसे

    #Jharkhand News Beti Bachao Beti Padhao campaign change City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बदलाव बेटी पढ़ाओ अभियान बेटी बचाओ मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटोल प्लाजा से गुजरने वालो के लिए खास खबर : 31 जनवरी से बेकार हो जाएगा आपका FASTag, जानें कैसे
    Next Article TMC नेता शाहजहां शेख के घर पहुंची ईडी की टीम, ताला तोड़कर डाली रेड, CRPF की टीम भी साथ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    क्राइम

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    Latest Posts

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.