Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Aug, 2025 ♦ 11:29 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»चंद्रयान-2 की दूसरी डी-ऑर्बिटिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हुई
    देश

    चंद्रयान-2 की दूसरी डी-ऑर्बिटिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हुई

    Team JoharBy Team JoharSeptember 4, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    बेंगलुरु : चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर के सफलतापूर्वक ऑर्बिटर से अलग होने के दो दिन बाद बुधवार को चंद्रयान-2 की दूसरी डी-ऑर्बिटिंग की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हुई। 

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ट्वीट किया, “चन्द्रयान-2 की दूसरी डी-ऑर्बिटिंग की प्रक्रिया आज तड़के तीन बजकर 42 मिनट पर सफलतापूर्वक पूरी हुई।”

    डी-ऑर्बिटिंग का मतलब होता है एक कक्षा से दूसरी कक्षा में जाना और चंद्रयान-2 की पहली डी-ऑर्बिटिंग की प्रक्रिया मंगलवार सुबह सफलतापूर्वक पूरी हुई थी। चंद्रयान-2 दूसरी डी-ऑर्बिटिंग की प्रक्रिया पूरी करने के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने के बहुत करीब पहुंच गया है।

    इस पूरी प्रक्रिया में नौ सेकंड का वक्त लगा और इसके बाद विक्रम लैंडर तेजी से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की तरफ बढ़ रहा है। चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर और लैंडर दोनों सही तरह से और सही दिशा में कार्य कर रहे हैं। 

    भारत के राष्ट्रीय ध्वज को लेकर जा रहा चंद्रचान-2 सात सितंबर को चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करेगा तथा और उस दौरान प्रज्ञान नाम का रोवर लैंडर से अलग होकर 50 मीटर की दूरी तक चंद्रमा की सतह पर घूमकर तस्वीरें लेगा।

    इस मिशन में चंद्रयान-2 के साथ कुल 13 स्वदेशी मुखास्त्र यानी वैज्ञानिक उपकरण भेजे जा रहे हैं। इनमें तरह-तरह के कैमरा, स्पेक्ट्रोमीटर, राडार, प्रोब और सिस्मोमीटर शामिल हैं।

    अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का एक पैसिव पेलोड भी इस मिशन का हिस्सा है जिसका उद्देश्य पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की सटीक दूरी का पता लगाना है।

    इसरो ने कहा कि इस अभियान के जरिये हमें चंद्रमा के बारे में और अधिक जानकारी मिल सकेगी। वहां मौजूद खनिजों के बारे में भी इस मिशन से पता लगने की उम्मीद है। चंद्रमा पर पानी की उपलब्धता और उसकी रासायनिक संरचना के बारे में भी पता चल सकेगा।

    इस अभियान पर लगभग 1000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यह अन्य देशों द्वारा संचालित ऐसे अभियान की तुलना में काफी कम है। यदि यह अभियान सफल रहता है तो भारत, रूस, अमेरिका और चीन के बाद चांद की सतह पर रोवर उतराने वाला चौथा देश बना जायेगा। इस वर्ष की शुरुआत में इजरायल का चंद्रमा पर उतरने का प्रयास विफल रहा था।

    #National News Latest news चंद्रयान-2
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआज 04 सितंबर का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर रूस पहुंचे, हुआ जोरदार स्वागत

    Related Posts

    देश

    पुतिन और जेलेंस्की दोनों कर सकते हैं भारत दौरा, अमेरिका की बढ़ी चिंता!

    August 24, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    देश के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति की लिस्ट जारी, सबसे अमीर चंद्रबाबू नायडू

    August 23, 2025
    देश

    हिज्बुल मुजाहिदीन का स्लीपर सेल अल्ताफ हुसैन वागे गिरफ्तार

    August 23, 2025
    Latest Posts

    बदलते मौसम में अदरक कैंडी बनी रामबाण, खांसी-जुकाम से लेकर पाचन तक सबका इलाज

    August 24, 2025

    पाचन के लिए क्या है बेहतर– दही या छाछ? जानिए कौन है आपकी गट हेल्थ का असली दोस्त

    August 24, 2025

    झारखंड में सहायक आचार्य नियुक्ति पर संकट, 2742 चयनित अभ्यर्थियों की अनुशंसा रद्द

    August 24, 2025

    पुतिन और जेलेंस्की दोनों कर सकते हैं भारत दौरा, अमेरिका की बढ़ी चिंता!

    August 24, 2025

    मुखिया के बेटे की गो’ली मा’रकर ह’त्या, इलाके में तनाव

    August 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.