Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»अस्पताल उद्धाटन पर निमंत्रण नहीं मिलने पर चंदनकियारी के विधायक नाराज, ​​​​​​​डीसी ऑफिस में धरने पर बैठे
    झारखंड

    अस्पताल उद्धाटन पर निमंत्रण नहीं मिलने पर चंदनकियारी के विधायक नाराज, ​​​​​​​डीसी ऑफिस में धरने पर बैठे

    Team JoharBy Team JoharJune 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चंदनकियारी के भाजपा विधायक अमर कुमार बाउरी मंगलवार को बोकारो डीसी ऑफिस में धरने पर बैठ गए। विधायक की नाराजगी इस बात को लेकर है कि बोकारो में वेदांता इलेक्ट्रोस्टिल द्वारा निर्मित टेंट अस्पताल के उद्घाटन में उन्हें निमंत्रण नहीं दिया गया।

    इसके कुछ देर बाद मुख्य सचिव से उनकी फोन पर बात हुई और मामले को मुख्यमंत्री के संज्ञान में देने के आश्वासन पर वो धरना से उठे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोकारो में बने टेंट अस्पताल का ऑनलाइन उद्घाटन कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने के बाद अमर कुमार बाउरी धरना पर बैठ गए। डीसी ऑफिस में मौजूद बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह, गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने तत्काल मुख्य सचिव को इस बात को लेकर अवगत कराया।

    मीडिया से बात करते चंदनकियारी के भाजपा विधायक

    उसके बाद मुख्य सचिव ने चंदनकियारी विधायक से बात की और इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री के संज्ञान में देने की बात कही। इसके बाद विधायक अमर बाउरी धरने से उठे।मीडिया से बात करते हुए अमर कुमार बाउरी ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को कॉरपोरेट घराने चला रही है। इसका उदाहरण आज अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में उन्हें नहीं बुलाना है।

    उन्होंने कहा कि वेदांता इलेक्ट्रोस्टील चंदनकियारी में स्थित है। ऐसे में स्थानीय विधायक की अनदेखी किया जाना एक गंभीर मामला बनता है। उन्होंने जिला प्रशासन पर भी कंपनी के साथ मिलकर इस तरह की दुर्भावना की कार्रवाई करने का आरोप लगाया।

    crime
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस ऑफिस में शराबियों का अड्डा, दिनदहाड़े बीयर पीते पकड़ाया चार लोग उठक बैठक के बाद छुट्टी
    Next Article साहेबगंज महिला थाना प्रभारी मौत की जांच करेंगे सेवानिवृत्त पूर्व मुख्य न्यायाधीश विनोद कुमार गुप्ता

    Related Posts

    झारखंड

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा होंगे रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा होंगे रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.