Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»अमेठी हत्याकांड का मुख्य आरोपी चंदन वर्मा मुठभेड़ में घायल, पुलिस की पिस्तौल छीनकर भाग रहा था
    क्राइम

    अमेठी हत्याकांड का मुख्य आरोपी चंदन वर्मा मुठभेड़ में घायल, पुलिस की पिस्तौल छीनकर भाग रहा था

    Team JoharBy Team JoharOctober 5, 2024Updated:October 5, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में शिक्षक, उसकी पत्नी और दो बच्चों की हत्या के मुख्य आरोपी चंदन वर्मा को एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने घायल कर दिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ के बाद पिस्तौल की बरामदगी के लिए उसे लेकर गई थी, तभी चंदन वर्मा ने पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीनकर भागने की कोशिश की. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिससे चंदन वर्मा के दाएं पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया. उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.

    आपको बता दें कि मामला मोहनगंज थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस और आरोपी के बीच यह मुठभेड़ हुई. पुलिस के मुताबिक, टीम आरोपी से हत्याकांड में इस्तेमाल की गई पिस्तौल की बरामदगी के लिए रात करीब चार बजे उसे लेकर निकली थी. इसी दौरान आरोपी ने सब-इंस्पेक्टर मदन कुमार की पिस्तौल छीनकर पुलिस पर फायरिंग करने की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई. चंदन वर्मा के पैर में गोली लगने के बाद उसे सीएचसी में भर्ती किया गया. इससे पहले, रात करीब 11 बजे अमेठी के एसपी अनूप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि घटना का खुलासा करते हुए एसटीएफ की टीम ने चंदन वर्मा को प्रयागराज से दिल्ली जाते समय जेवर टोल प्लाजा के पास गिरफ्तार किया.

    डेढ़ साल से चल रही थी आशिकी

    आरोपी बस से दिल्ली जा रहा था जब उसे पकड़ा गया. पूछताछ में चंदन वर्मा ने कबूल किया कि उसका शिक्षक की पत्नी से करीब डेढ़ साल से संबंध था, लेकिन पिछले दो महीने से दोनों के बीच तनाव चल रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था. इसी परेशानी में उसने शिक्षक के घर में घुसकर सभी को गोली मार दी. इस घटना में शिक्षक सुनील कुमार, उनकी पत्नी और दो बच्चियों की मौत हो गई. चंदन वर्मा ने घटना को अंजाम देने के बाद घर की छत से पीछे के रास्ते से भागने की कोशिश की. एसपी ने बताया कि आरोपी ने हत्या के बाद आत्महत्या की नीयत से खुद पर भी गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन वह गोली मिस हो गई. जांच में पता चला कि घटना में इस्तेमाल की गई बंदूक से कुल 10 गोलियां चलाई गई थीं, जिनमें से एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ.

    अपराध अमेठी अस्पताल उत्तर प्रदेश एसटीएफ घायल चंदन वर्मा जवाबी कार्रवाई जांच पत्नी पिस्तौल बरामदगी पुलिस एनकाउंटर पुलिसकर्मी बच्चे शिक्षक हत्या सुनील कुमार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसावरकर मानहानि मामला : राहुल गांधी को कोर्ट का समन, 23 अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश
    Next Article महाराष्ट्र के भिवंडी लॉजिस्टिक गोदाम में भीषण आग, 8 दमकल वाहन आग बुझाने में जुटे

    Related Posts

    क्राइम

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026
    क्राइम

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    Latest Posts

    सीआईडी एडीजी का एक्शन प्लान, झारखंड़ से लापता तीन लोगों की तलाश करेगी देशभर की 17 हजार से अधिक थानों की पुलिस

    August 3, 2026

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.