Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»युवाओं को नशे की गिरफ्त में नहीं आने देंगे, इसमें सबकी सहभागिता जरूरी: चंपाई सोरेन
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं को नशे की गिरफ्त में नहीं आने देंगे, इसमें सबकी सहभागिता जरूरी: चंपाई सोरेन

    Team JoharBy Team JoharJune 26, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

     रांची : मुख्यमंत्री श्री चंपाई सोरेन ने आज मोरहाबादी मैदान में आयोजित “नशे के खिलाफ राज्य स्तरीय जागरूकता” कार्यक्रम में भाग लिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नशा मुक्त झारखंड बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. राज्य सरकार लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चला रही है. गांव, मोहल्ला, पंचायत, प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की जा रही है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में नशे का व्यापक प्रचार-प्रसार हो रहा है. खासकर स्कूल, कॉलेज आदि में नशा तस्कर युवाओं को नशे का आदी बना रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. सूचना के आधार पर पुलिस प्रशासन ने कई स्थानों पर अफीम की खेती को नष्ट किया है. ब्राउन शुगर, गांजा, डोडा आदि मादक पदार्थ भी बरामद किए गए हैं. सैकड़ों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. जिला पुलिस ने नशा तस्करी में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है और सप्लाई चेन की पहचान कर कार्रवाई भी की जा रही है. युवा प्रदेश और देश का भविष्य हैं, उन्हें नशे की गिरफ्त में नहीं आने देंगे.

    नशा मानव जीवन में विनाश का कारण

    मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा हमारे प्रदेश और देश का भविष्य हैं. युवाओं को नशा मुक्त रखकर ही समृद्ध प्रदेश का निर्माण किया जा सकता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी परिवार या समाज नशा मुक्त रहकर ही प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकता है. नशा मानव जीवन में विनाश का कारण बनता है. नशा एक शारीरिक खतरा है. नशा शरीर को नुकसान पहुंचाता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में रहेगा तो इसका नकारात्मक प्रभाव उसके जीवन के साथ-साथ राज्य और देश के भविष्य पर भी पड़ेगा. किसी भी परिस्थिति में राज्य के युवाओं को नशे की गिरफ्त में नहीं आने दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम सभी के लिए संकल्प लेने और प्रतिज्ञा लेने का दिन है कि हम स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे और नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं अन्य गणमान्यों द्वारा ‘झारखंड सरकार नशाबंदी के लिए पूर्णतया प्रतिबद्ध‘ पुस्तिका का भी अनावरण किया गया. नशे के खिलाफ राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम में मानव श्रृंखला, साइकिल रेस, बच्चों की मैराथन दौड़ आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए.

     ये रहे मौजूद

    मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, मुख्य सचिव एल खियांग्ते, डीजीपी अजय कुमार सिंह, प्रधान सचिव वंदना दादेल, महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग के सचिव मनोज कुमार, पर्यटन विभाग के सचिव मनोज कुमार, डीजी सीआईडी अनुराग गुप्ता, आईजी सीआईडी, डीआईजी रांची, उपायुक्त रांची, वरीय पुलिस अधीक्षक रांची सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

    अभियान झारखंड नशा मुक्त मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन युवा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड से शराब खरीद कर बिहार में करता था सप्लाई, आरपीएफ ने रंगेहाथ रांची स्टेशन से पकड़ा
    Next Article ड्यूटी से घर वापस लौट रहे सीआईएसएफ जवान की सड़क दुर्घटना में मौत

    Related Posts

    क्राइम

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026
    क्राइम

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026
    Latest Posts

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.