Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चाईबासा : जंगली हाथियों के झुंड ने गांव में जमकर उत्पात मचाया, बुजुर्ग महिला की ली जान
    झारखंड

    चाईबासा : जंगली हाथियों के झुंड ने गांव में जमकर उत्पात मचाया, बुजुर्ग महिला की ली जान

    Team JoharBy Team JoharSeptember 27, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चाईबासा: जंगली हाथियों के झुंड ने गांव में जमकर उत्पात मचाया. जंगली हाथियों ने धान के फसलों को भी तहस नहस कर डाला. इसके अलावा इन हाथियों ने एक बुजुर्ग महिला करमी महतो को कुचल डाला. जिससे घटना स्थल पर ही महिला की मौत हो गई. इस दौरान हाथियों ने गांव के एक व्यक्ति को भी घायल कर दिया है. जानकारी अनुसार गांव में उत्पात मचाने के बाद जंगली हाथियों का झुंड गांव के नजदीक सुकड़ा जंगल की ओर चला गया.

    मंगलवार सुबह गांव में अचानक जंगली हाथियों के आंतक से ग्रामीणों में खौफ और दहशत व्याप्त है. घटना की जानकारी मिलने पर कोलपोटका पंचायत के मुखिया अजीत तिर्की ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया. साथ ही इस घटना के बारे स्थानीय पुलिस और वन विभाग को सूचना दी है. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कारवाई में जुट गई है. साथ ही मुखिया तिर्की ने वन विभाग से जंगली हाथियों से ग्रामीणों की सुरक्षा व जानमाल व क्षतिपूर्ति के लिए उचित मुआवजा देने की मांग की है.

    चाईबासा ही नहीं बल्कि राज्य के कई ग्रामीण इलाकों में हाथियों का उत्पात जारी है. आए दिन जंगली हाथियों के गांवों में घुसकर फसलों को बर्बाद करने, घरों को तोड़ने और यहां तक कि इंसानों की जान लेने की खबरें भी आती रहती है. इधर इंसानों के भी हाथी पर हमलावार होने की खबरें आती है. ऐसे में कहा जा सकता है कि झारखंड में हाथियों और इंसानों के बीच संघर्ष का सिलसिला थम नहीं रहा है. साल 2022 के बीते आठ महीने की बात करें तो हाथियों के हमले में जहां 55 लोगों ने जान गंवाई है. वहीं, अलग-अलग वजहों से 10 हाथियों की भी मौत हुई है. कुछ मामले ऐसे भी हैं जहां मृत हाथियों के दांत कटे हुए मिले हैं, जो हाथियों पर हमला के संकेत देते हैं. इस मामले पर पुलिस जांच कर रही है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : 36वें राष्ट्रीय खेल 2022 के लिए हॉकी झारखंड की टीम गुजरात रवाना, महिला व पुरुष खिलाड़ी दिखायेंगे अपना प्रदर्शन
    Next Article धनबाद : बड़ी घटना को अंजाम देने से पूर्व दबोचे गए गैंग्स्टर प्रिंस खान और अमन सिंह गैंग के दो गुर्गे, एसएसपी संजीव कुमार की टीम को मिली कामयाबी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड कैबिनेट के फैसले: दैनिक वेतनभोगियों को पेंशन, सेवा नियमितीकरण और मानदेय में संशोधन

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सरकार के बड़े फैसले: गांवों में पानी-बिजली, खेतों को सिंचाई, अस्पताल-सड़कों पर हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पतरातू की घाटियों से राष्ट्रीय मंच तक गूंज, ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ में सिल्वर बनयान अवॉर्ड से नवाजा गया

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026
    झारखंड

    मोरहाबादी में 29 अक्टूबर से सजेगा जेसोवा का दीवाली मेला, 300 से ज्यादा स्टॉल लगेंगे

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    परिसीमन पर कानून मंत्री से मिले बंधु तिर्की, सदन में सीटें बढ़ने पर आदिवासी आरक्षित सीटें बढ़ाने की मांग

    October 27, 2026
    Latest Posts

    झारखंड कैबिनेट के फैसले: दैनिक वेतनभोगियों को पेंशन, सेवा नियमितीकरण और मानदेय में संशोधन

    October 27, 2026

    हेमंत सरकार के बड़े फैसले: गांवों में पानी-बिजली, खेतों को सिंचाई, अस्पताल-सड़कों पर हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

    October 27, 2026

    झारखंड : पतरातू की घाटियों से राष्ट्रीय मंच तक गूंज, ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ में सिल्वर बनयान अवॉर्ड से नवाजा गया

    October 27, 2026

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.