Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»केंद्र सरकार जल्द लागू करे सरना धर्म कोड, नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन : सुखदेव भगत
    झारखंड

    केंद्र सरकार जल्द लागू करे सरना धर्म कोड, नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन : सुखदेव भगत

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 24, 2025Updated:May 24, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    केंद्र सरकार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत और खिजरी के विधायक राजेश कच्छप ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने सरना धर्म कोड की मांग को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

    मौके पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि झारखंड सरकार ने सरना कोड से संबंधित बिल केंद्र सरकार को भेज दिया है, लेकिन अब तक इसे मंजूरी नहीं दी गई है। उन्होंने इसे आदिवासियों की अस्मिता से जुड़ा मुद्दा बताया और कहा कि राष्ट्रीय जनगणना में सरना धर्म कोड शामिल नहीं होने से आदिवासियों की पहचान खत्म हो जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि अगर केंद्र सरकार ने इस मामले पर ध्यान नहीं दिया तो 26 मई को रांची स्थित राजभवन के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो दिल्ली में भी प्रदर्शन किया जाएगा।

    वहीं विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के दबाव में केंद्र सरकार ने जाति जनगणना का निर्णय तो लिया है, लेकिन जब तक सरना धर्म कोड को मान्यता नहीं मिलेगी, तब तक आदिवासी समाज की सही गणना नहीं हो सकेगी।

    इस प्रेस वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने केंद्र सरकार से सरना कोड को जल्द लागू करने की मांग की और कहा कि यह आदिवासियों के संवैधानिक और मौलिक अधिकारों का सवाल है।

    Also Read : लालू यादव के खिलाफ ईडी के पूरक आरोप पत्र पर 3 जून को होगा फैसला

    Also Read :  कैंसर से जूझते टाटा स्टील के अधिकारी ने पत्नी और दो बेटियों संग की आत्मह’त्या, इलाके में मचा हड़कंप…

    Also Read : अंचल निरीक्षक अजय मंडल 3 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    Also Read : दिल्ली में 23 और गाजियाबाद में 4 नए कोरोना मामले आए सामने; अस्पतालों को अलर्ट रहने का निर्देश

    Also Read : इंग्लैंड दौरे में कौन-कौन होगा शामिल, आज तय करेगा BCCI

    Also Read : अब इस बॉर्डर पर घुसपैठ कर रहे थे पाकिस्तानी, BSF ने मा’र गिराया

    Adivasi Identity Census 2025 central government Congress Delhi Protest Indian politics jharkhand Jharkhand Congress Jharkhand Politics Khijri MLA Lohardaga MP press conference Raj Bhavan Protest Rajesh Kacchap ranchi news Sarna Code Sarna Code Demand Sarna Code Issue Sarna Dharma Code Sukhdev Bhagat Tribal Identity Tribal Rights आदिवासी अधिकार. आदिवासी अस्मिता कांग्रेस केंद्र सरकार ​खिजरी विधायक जनगणना 2025 झारखंड झारखंड काँग्रेस झारखंड राजनीति दिल्ली प्रदर्शन प्रेस वार्ता राजभवन प्रदर्शन राजेश कच्छप लोहरदगा सांसद सरना कोड मांग सरना धर्म कोड सुखदेव भगत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर संजय सेठ ने कहा- सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया
    Next Article झारखंड में JPSC मुख्य परीक्षा के रिजल्ट पर भाजपा ने उठाया सवाल, कहा- आरक्षित श्रेणियों का उल्लेख क्यों नहीं?

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.