रांची : ओरमांझी में सड़क दुर्घटना में सीसीएलकर्मी की मौत

रांची। ओरमांझी भेड़ा पुल के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ-33 पर बुधवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइकसवार व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की शिनाख्त सिकंदर गंझु (24) के रूप में की गई है और वह सीसीएलकर्मी था।

बताया गया कि हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के देवगढ़ निवासी सिकंदर की ओरमांझी के मनातू गांव में ससुराल थी। मृतक के ससुर घुरन गंझू ने बताया कि सिकंदर बुधवार को हमारे घर आए थे। देर शाम को वह अपनी बुलेट बाइक से अपने दोस्त से मिलने ओरमांझी गए थे। वहां से लौटने के दौरान भेड़ा पुल के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।