Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बकोरिया मुठभेड़ स्थल का सीबीआई ने लिया जायजा, घटनास्थल से दूर जामुन पेड़ के नीचे से लिया सैंपल
    जोहार ब्रेकिंग

    बकोरिया मुठभेड़ स्थल का सीबीआई ने लिया जायजा, घटनास्थल से दूर जामुन पेड़ के नीचे से लिया सैंपल

    Team JoharBy Team JoharDecember 22, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    पलामू: कथित बकोरिया मुठभेड़ में सीबीआई की जांच तेज हो गई है। सीबीआई के एसपी कथित मुठभेड़ के जांच के लिए पलामू पंहुचे हैं। एसपी के नेतृत्व में सीबीआई की टीम ने मंगलवार को सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया के भलवही घाटी का जायजा लिया। इस दौरान कथित मुठभेड़ में मारे गए पारा शिक्षक के पिता जवाहर यादव और नीरज यादव के भाई संतोष यादव मौजूद थे। दोनों के कहने पर घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर एक जामुन के पेड़ के नीचे से सीबीआई ने सैंपल लिया है। सीबीआई की टीम घटनास्थल पर करीब ढाई घंटे तक रही और एक-एक जगह का मुआयना किया।

    बता दें कि 08 जून 2015 को पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया में कथित मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए थे। इस मुठभेड़ की जांच सीबीआई कर रही है। फरवरी के बाद सीबीआई की टीम पहली बार पलामू पंहुची है। बकोरिया मुठभेड़ की जांच करने वाली एफएसएल टीम से सीबीआई पूछताछ करेगी, जबकि तत्कलीन, डीजी, एसपी, सीआरपीएफ आईजी, डीआईजी, कमांडेंट, कोबरा कमांडेंट, सहायक कमांडेट से सीबीआई पूछताछ करेगी। सीबीआई की टीम खूंटी स्थित कोबरा कैंप का भी जायजा लेगी। अब तक सीबीआई तत्कलीन डीआईजी हेमंत टोप्पो, सदर थाना प्रभारी हरीश पाठक, सतबरवा थानेदार मोहम्मद रुस्तम का बयान कलमबद्ध कर चुकी है।

    कथित मुठभेड़ में मारे गए पारा शिक्षक उदय यादव के पिता जवाहर यादव ने सीबीआई की टीम को कई जानकारी दी है। उन्होंने एक नाम सीबीआई की टीम को बताया है, जो इस कथित मुठभेड़ का एक-एक बात जानता था। वह आदमी घटना के दिन घटनास्थल पर मौजूद था। सीबीआई की टीम ने जवाहर यादव के बताई गई बातों की गंभीरता से जांच कर रही है। सीबीआई ने कथित बकोरिया मुठभेड़ की जांच लगभग 70 प्रतिशत कर लिया है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनए साल में झारखंड कैडर के आठ आईपीएस अधिकारी को मिलेगा प्रोन्नति का तोहफा
    Next Article युवक का शव बरामद, गला रेतकर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026
    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उद्योग के परिभाषा पर सुप्रीम फैसला आज, 48 साल पुराने कानून की बदलेगी तस्वीर?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    Latest Posts

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    उद्योग के परिभाषा पर सुप्रीम फैसला आज, 48 साल पुराने कानून की बदलेगी तस्वीर?

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.