Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»दाहू यादव के घर सीबीआई ने मारा छापा, अवैध खनन मामले में पड़ी है रेड
    क्राइम

    दाहू यादव के घर सीबीआई ने मारा छापा, अवैध खनन मामले में पड़ी है रेड

    Team JoharBy Team JoharDecember 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज : अवैध खनन मामले की जांच को लेकर सीबीआई फिर से एक्शन मोड में है. मामला साहिबगंज के मंडरो अंचल के सिमरिया मौजा (नींबू पहाड़) में हुए अवैध खनन का है. दरअसल, सीबीआई की टीम मंगलवार सुबह 11.13 बजे शोभनपुरभट्ठा स्थित दाहू यादव के घर और बथान पर पहुँची. सीबीआई के पदाधिकारियों ने करीब 40 मिनट तक वहां रूककर आवश्यक जानकारी जुटाई. उसके बाद 11:53 बजे सीबीआई वहां से निकल गई.

    सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम सोमवार की देर रात को यहां पहुंची थी. परिसदन में सीबीआई के पदाधिकारी कैम्प कर रहे हैं. इस मामले में सीबीआई शीघ्र कुछ लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस कर सकती है. इससे पहले बीते सात दिसम्बर को सीबीआई के 40 पदाधिकारियों ने संबंधित कोर्ट से जारी सर्च वारंट पर यहां पंकज मिश्रा समेत आठ लोगों के यहां संयुक्त तलाशी अभियान चलाया था.  करीब 11 दिनों के बाद सीबीआई ने यहां दोबारा आते ही सुबह से जांच में जुट गई है. माना जा रहा है कि सर्च ऑपरेशन में कुछ लोगों के यहां मिले कागजात व अन्य दस्तावजों पर सीबीआई की जांच का इस बार मुख्य फोकस रहेगा.

    बता दें कि सीबीआई इस मामले की जांच को लेकर अब तक यहां पांच बार पहुंच चुकी है. हाईकोर्ट के आदेश पर इस मामले की प्रारंभिक जांच के लिए सीबीआई की टीम पहली बार बीते 24 अगस्त को यहां पहुंची थी. इस मामले में विजय हांसदा ने 30 जून 2022 को कोर्ट में शिकायत वाद दायर कराया था. दायर परिवाद पत्र पर संबंधित कोर्ट के आदेश पर एससी-एसटी थाना में केस हुआ था. इसी केस को सीबीआई ने टेक ओवर किया है.

    cbi crime Dahu Yadav Illegal Mining jharkhand johar live news Raid Sahibganj Shobhanpurbhatta अवैध खनन क्राइम छापामारी जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड दाहू यादव शोभनपुरभट्ठा साहिबगंज सीबीआई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleNetflix को लेकर सेंसर बोर्ड हुआ सख्त, मनमानी कंटेट दिखाने पर लगायी रोक
    Next Article वर्दी में REEL बनाना पड़ा महंगा, दो महिला पुलिसकर्मी हुई सस्पेंड

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026
    Latest Posts

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.