Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»पूर्व CM भूपेश बघेल के आवास पर CBI की छापेमारी
    ट्रेंडिंग

    पूर्व CM भूपेश बघेल के आवास पर CBI की छापेमारी

    Team JoharBy Team JoharMarch 26, 2025Updated:March 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भूपेश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Raipur : केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के आवास सहित कई स्थानों पर छापेमारी की. मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई रायपुर और भिलाई में भूपेश बघेल के आवास के साथ-साथ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और उनके करीबी सहयोगी के घरों पर भी की गई. हालांकि, CBI ने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह छापेमारी किस मामले के संबंध में की जा रही है.

    CBI की छापेमारी के लेकर भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “अब CBI आई है. आगामी 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली AICC की बैठक के लिए गठित ‘ड्राफ्टिंग कमेटी’ की मीटिंग के लिए आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है. उससे पूर्व ही CBI रायपुर और भिलाई निवास पहुंच चुकी है.”

    अब CBI आई है.

    आगामी 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली AICC की बैठक के लिए गठित “ड्राफ़्टिंग कमेटी” की मीटिंग के लिए आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है.

    उससे पूर्व ही CBI रायपुर और भिलाई निवास पहुँच चुकी है.

    (कार्यालय-भूपेश बघेल)

    — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 26, 2025

    इससे पहले, 10 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित शराब घोटाले की जांच के तहत भूपेश बघेल के बेटे के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग आरोपों के सिलसिले में भिलाई स्थित उनके आवास पर छापा मारा था. इस कार्रवाई में 13 अन्य स्थानों पर भी तलाशी ली गई थी. इस बीच, कांग्रेस पार्टी ने एक नई 15 सदस्यीय मसौदा समिति का गठन किया है, जिसमें भूपेश बघेल और सचिन पायलट को शामिल किया गया है, और रणदीप सुरजेवाला को इसका संयोजक नियुक्त किया गया है. CBI की ताजा छापेमारी से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है, और यह देखा जाएगा कि यह कार्रवाई किस दिशा में आगे बढ़ती है.

    Also Read : कैबिनेट की बैठक समाप्त, मनिका की तत्कालीन BDO साधना जयपुरिया बर्खास्त

    Also Read : हजारीबाग में 1793 किलो अवैध डोडा लोड ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

    Also Read : SSB के DG ने झारखंड DGP से की शिष्टाचार मुलाकात, नक्सल विरोधी अभियान पर हुई चर्चा

    #National News Bhilai Bhupesh Baghel case cbi Chhattisgarh close associate Former CM Johar Live johar live news Raid Raipur Residence Senior Police Officer आवास करीबी सहयोगी छत्तीसगढ़ छापेमारी पूर्व CM भिलाई भूपेश बघेल मामला मुख्य समाचार रायपुर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJharkhand Cabinet @25.03.2020 – किन-किन अहम मुद्दों पर लगी मुहर… देखें
    Next Article हजारीबाग में मंगला जुलूस के दौरान हिंसा, दो समुदायों के बीच पथराव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026
    जामताड़ा

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026
    Latest Posts

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.