JoharLive teem: गुरुवार बिहार विधान परिषद की कार्यवाही हंगामेदार रहा। राष्ट्रीय जनता दल के सदस्यों ने सीधे उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को निशाने पर लिया और उनकी संपत्ति की जांच करवाने की मांग की।
वहीं विपक्ष की नेता और पूर्व सीएम राबड़ी देवी में मोर्चा संभाला और आरोप लगाया कि सुशील मोदी की संपत्ति की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की। राबड़ी देवी ने न सिर्फ सुशील मोदी को अपने टारगेट पर लिया बल्कि सीएम नीतीश कुमार को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि बीते 15 वर्षों में इन दोनों की संपत्ति बहुत बढ़ चुकी है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इनकी संपत्ति है।राबड़ी देवी ने कहा कि बीजेपी नेताओं ने नोटबंदी के दौरान ढेरों संपत्ति बनाई है। वहीं प्रदेश में लगातार घोटाले हो रहे हैं जिससे सत्ताधारी दल के नेताओं ने अकूत संपत्ति बनाई है। राबड़ी ने कहा कि मोदी बताए कि कहां-कहां पैसा जमा कर रखे हैं। राबड़ी देवी ने इन मामलों की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की। इसके पहले आरजेडी के सदस्य जमकर हंगामा करते रहे और विधान परिषद सभापति मनाने में लगे रहे। उन्होंने राबड़ी देवी से बैठने का बार-बार आग्रह किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थीं। राबड़ी ने कहा कि सुशील मोदी जब तक लालूजी को कोसते नहीं हैं उन्हें खाना नहीं पचता है। इसी दौरान आरजेडी के नेता सुबोध राय ने कार्य स्थगन प्रस्ताव लाया। बता दें कि राबड़ी देवी की नाराजगी का बड़ा कारण सुशील मोदी के लालू परिवार पर अवैध संपत्ति जमा करने के आरोपों पर लगातार हमला बोलना है। दरअसल वे अपने ट्विटर हैंडल लर लगातार तेजस्वी यादव के नाम पर करोड़ का जिक्र करते हुए तंज कसते रहे हैं।
© 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.
