Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत दूबे के खिलाफ मामला दर्ज, बाबाधाम के गर्भ गृह में निकास द्वार से जबरन घुसने का इल्जाम
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत दूबे के खिलाफ मामला दर्ज, बाबाधाम के गर्भ गृह में निकास द्वार से जबरन घुसने का इल्जाम

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 8, 2025Updated:August 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सांसद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : भाजपा सांसद मनोज तिवारी और गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे के खिलाफ पंडा धर्म रक्षिणी के पूर्व महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर ने मामला दर्ज कराया है। महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर ने अपने शिकायत में कहा है कि बैद्यनाथ मंदिर में श्रावणी मेले के दौरान वीवीआईपी दर्शन और गर्भगृह में पर रोक के बावजूद भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत दूबे द्वारा सारे प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए मंदिर की गर्भगृह में प्रवेश किया गया था,उस मामले में पंडा धर्म रक्षिणी के पूर्व महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर द्वारा शिकायत दर्ज कराया गया है।

    दर्ज शिकायत में कार्तिकनाथ ठाकुर ने बताया है कि बाबा बैद्यनाथ मंदिर में सायंकालीन कांचा जल पूजा के दौरान गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे, सांसद मनोज तिवारी और उनके साथियों के गर्भगृह में जबरन प्रवेश करने से विवाद की स्थिति बन गई। बीते दो अगस्त की रात करीब 8:45 बजे जब श्रद्धालुओं के जलार्पण के बाद स्थानीय तीर्थ पुरोहित पारंपरिक पूजा करा रहे थे, तभी अचानक हो हल्ला होने लगा और पूजा रुक गई। पुरोहितों ने सांसदों और उनके साथ मौजूद लोगों को गर्भगृह में प्रवेश से मना किया, लेकिन स्थानीय शख्स अभयानंद झा ने मनोज तिवारी और उनके सचिव को जबरन अंदर पहुंचा दिया।

    आरोप है कि गर्भगृह में प्रवेश करने के लिए इन लोगों ने निकास द्वार पर तैनात पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की और नियमों की अनदेखी की। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद हजारों श्रद्धालुओं में अफरातफरी फैल गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

    गौरतलब है कि श्रावणी मेला के दौरान पहले से ही सभी प्रकार की वीआईपी और वीवीआईपी पूजा पर पूरी तरह रोक लगी हुई है। इसकी घोषणा प्रशासन ने सार्वजनिक रूप से सभी माध्यमों से की थी। इसके बावजूद सांसदों और उनके साथियों का यह कदम श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने वाला और सरकारी आदेश की अवहेलना माना जा रहा है। मंदिर प्रबंधन और तीर्थ पुरोहितों ने मामले को गंभीर बताते हुए दोषियों पर विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है।

    Also Read : गृह मंत्री अमित शाह ने पुनराधाम में रखी मां जानकी मंदिर की आधारशिला, 883 करोड़ रुपये से होगा भव्य निर्माण

    Also Read : रांची के बिरसा जैविक उद्यान में 6 साल की मादा जिराफ ‘मिस्टी’ और सिल्वर फीजेंट की एंट्री

    Panda Dharma Rakshini filed a case against BJP MP Manoj Tiwari and Nishikant Dubey भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत दूबे के खिलाफ पंडा धर्म रक्षिणी ने दर्ज कराया मामला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली अपोलो पहुंचे राज्यपाल गंगवार, जाना शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य का हाल…
    Next Article निवेश घोटाला और डिजिटल अरेस्ट के जाल में लोगों को फंसाने वाले गिरोह के सरगनाह को CID ने दबोचा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.