Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नशीला खाना खिलाकर लूट ली कार, चालक को बेहोश छोड़ भागे बदमाश
    जोहार ब्रेकिंग

    नशीला खाना खिलाकर लूट ली कार, चालक को बेहोश छोड़ भागे बदमाश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 3, 2026Updated:May 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चालक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : खूंटी जिले में कार लूट की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। ओडिशा से कार बुक कर निकलने वाले दो अपराधियों ने चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और कार लेकर फरार हो गए। घायल चालक को पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

    ओडिशा से बुक कराई थी कार

    जानकारी के अनुसार, ओडिशा के अंगुल जिले के डेराजंगा, जरापाड़ा इलाके से दो लोगों ने एक ट्रैवल एजेंसी के जरिए अर्टिका कार बुक की थी। चालक दुश्मंता साहू को बताया गया कि उन्हें रांची से करीब 30 किलोमीटर आगे जाना है और वहां से परिवार के लोगों को लेकर वापस लौटना है।

    रांची पहुंचने के बाद रची साजिश

    चालक उन्हें लेकर रांची पहुंचा। यहां रिंग रोड स्थित दलादिली चौक के पास एक होटल से मीट-भात पैक कराया गया और दूसरी दुकान से मिठाई खरीदी गई। इसके बाद तीनों खूंटी की ओर निकल गए। चुकरू मोड़ के पास तीनों एक पेड़ के नीचे बैठकर खाना खाने लगे। खाना खाने के कुछ देर बाद जैसे ही चालक कार में बैठा, वह अचानक बेहोश हो गया। इसके बाद उसे कुछ भी याद नहीं है।

    पिटाई कर मृत समझ छोड़ गए

    आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने चालक के बेहोश होने के बाद उसकी पिटाई की और उसे मृत समझकर सड़क किनारे छोड़ दिया। इसके बाद वे कार लेकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे बेहोश पड़े चालक को देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची खूंटी थाना पुलिस ने चालक को उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

    ड्राइवर संघ भी पहुंचा

    घटना की जानकारी मिलते ही झारखंड राज्य ड्राइवर संघ सक्रिय हो गया। संघ के निर्देश पर चार सदस्यीय टीम खूंटी पहुंची है, जिसमें आकाश सिंह, अजय सिंह, सुनील प्रजापति और सूरज मुंडा शामिल हैं। टीम अस्पताल पहुंचकर घायल चालक का हालचाल लेने के साथ पुलिस से भी संपर्क कर रही है। खूंटी के पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अपराधियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है और जल्द ही उन्हें पकड़ने का दावा किया गया है।

    Also Read : देवघर में श्रावणी मेला की तैयारी पर मंत्री ने की हाई लेवल बैठक, बोले- इस बार व्यवस्था और होगी मजबूत

    Leaving Driver Unconscious Robbed After Being Fed Drugged Food; Crooks Flee चालक को बेहोश छोड़ भागे बदमाश नशीला खाना खिलाकर लूट ली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद: होमगार्ड बहाली के दस्तावेज गायब, चयनित अभ्यर्थियों ने उठाई CBI जांच की मांग
    Next Article महिला विरोधी नीतियों से संविधान पर वार कर रही भाजपा : अंबा प्रसाद

    Related Posts

    झारखंड

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026
    Latest Posts

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.