Joharlive Team
रांची: शनिवार को बहुचर्चित चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू प्रसाद से उनके समधी कैप्टन बीएन यादव और समधन मृदुला देवी मुलाकात के लिए रिम्स पहुंचे। लालू के रिश्तेदार उनसे उनके स्वास्थ्य का हालचाल लेंगे। रिम्स के पेईंग वॉर्ड में लालू से उनके रिश्तेदार मुलाकात कर रहे हैं। लालू यादव की बेटी चंदा यादव की शादी कैप्टन बीएन यादव के बेटे विक्रम सिंह से 2006 में हुई थी। विक्रम इंडियन एयरलाइन्स में पायलट हैं। रिश्तेदारों के अलावा बिहार के कुछ नेता भी लालू यादव से मुलाकात कर सकते हैं। रिम्स में लालू प्रसाद का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि उनकी तबीयत अभी ठीक है। शूगर, ब्लड प्रेशर सब नियंत्रित है। लालू को हो रही पानी की समस्या पर डॉक्टरों ने कहा कि यह देखना पीएचईडी विभाग का काम है। समय पर पानी चलाएं। वे अपनी ड्यूटी में कभी-कभी कोताही कर देते हैं। यह सब कर्मचारियों की लापरवाही से हो जा रहा है। उन्होंने इसमें किसी भी प्रकार की साजिश होने से इंकार कर दिया।
ज्ञातव्य हो कि पिछले दिनों शनिवार को लालू से पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण यादव, राजद के राष्ट्रीय महासचिव कमरे आलम और बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चैधरी ने मुलाकात की थी। उदय नारायण चैधरी ने कहा कि देश-दुनिया में जिस तरह लालू के स्वास्थ्य के बारे में छप रहा है, उससे हम चिंतित हैं। हम सभी उनकी सेहत का हाल जानने आए थे। कमरे आलम ने मीडिया से कहा कि सबसे बड़े नेता अस्वस्थ हैं। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। वे बहुत कमजोर हो चुके हैं। पहले से उनकी हालत बहुत बिगड़ गई है। लेकिन मुझे यकीन है कि वे फिर से पूरी ताकत के साथ उठ खड़े होंगे।
लालू से मिलने रिम्स पहुंचे उनके समधी कैप्टन बीएन यादव
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Next Article शर्मनाक : 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

