Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राशन दुकान की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, दुकानदार गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    राशन दुकान की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, दुकानदार गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 22, 2025No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राशन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : झारखंड के पलामू जिले में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राशन दुकान की आड़ में चल रहे गांजा तस्करी का खुलासा किया है। हैदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुकही में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने 3 किलो 270 ग्राम गांजा बरामद किया है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई की पुष्टि पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने सोमवार को की।

    पुलिस को रविवार को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम कुकही निवासी गुड्डु कुमार (35) अपनी राशन दुकान में गांजा छिपाकर रखता है और उसकी खरीद-बिक्री करता है। सूचना मिलते ही मामले से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया। उनके निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन (परि.) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने गुड्डु कुमार की राशन दुकान की विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान दुकान से एक प्लास्टिक थैले में रखा 3.270 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा को मौके पर ही जब्त कर सीलबंद किया और आरोपी गुड्डु कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

    छापामारी दल में ट्रेनी डीएसपी राजीव रंजन, सर्किल इंस्पेक्टर विनोद राम, एसआई धनंजय गोप, अमर सिंह सहित हैदरनगर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। इस संबंध में हैदरनगर थाना में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

    Also Read : जेवर व्यवसायी से मांगी एक करोड़ रंगदारी, गैंगस्टर प्रिंस खान ने भेजा वॉइस मैसेज

    Cannabis smuggling racket busted operating under the guise of a ration shop; shopkeeper arrested. दुकानदार गिरफ्तार राशन दुकान की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में “दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी” की विशेष स्क्रीनिंग कल
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 23 December 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड शराब प्रकरण: ACB की पूछताछ में नए राज खुले, समन के बावजूद नहीं पहुंचे चार लोग, 3 अफसर फिर तलब

    August 10, 2026
    झारखंड

    झारखंड : राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का धरना, 25 सूत्री मांगों को लेकर सरकार पर बरसे कर्मचारी

    August 10, 2026
    झारखंड

    JPSC-JSSC आंदोलन में असामाजिक तत्वों की एंट्री का आरोप, रविंद्र पासवान बोले- चिन्हित कर कार्रवाई करे पुलिस

    August 10, 2026
    झारखंड

    JSSC-JPSC विवाद पर ABVP का बड़ा आंदोलन, 11 अगस्त को पुराने विधानसभा से निकलेगा मार्च

    August 10, 2026
    झारखंड

    CM आवास घेराव पर राधाकृष्ण किशोर ने BJP को घेरा, कहा- लोकतंत्र में ऐसी कोशिश मंजूर नहीं

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: झारखंड विधानसभा में घुसे छात्र प्रदर्शनकारी

    August 10, 2026
    Latest Posts

    झारखंड शराब प्रकरण: ACB की पूछताछ में नए राज खुले, समन के बावजूद नहीं पहुंचे चार लोग, 3 अफसर फिर तलब

    August 10, 2026

    JPSC प्रोटेस्ट: विद्यार्थियों पर बल प्रयोग गलत, राहुल गांधी बोले- बातचीत से निकलेगा समाधान

    August 10, 2026

    झारखंड : राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का धरना, 25 सूत्री मांगों को लेकर सरकार पर बरसे कर्मचारी

    August 10, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन में असामाजिक तत्वों की एंट्री का आरोप, रविंद्र पासवान बोले- चिन्हित कर कार्रवाई करे पुलिस

    August 10, 2026

    JSSC-JPSC विवाद पर ABVP का बड़ा आंदोलन, 11 अगस्त को पुराने विधानसभा से निकलेगा मार्च

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.