Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 5:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»नीतीश को दूसरा गांधी बताना जदयू को पड़ा भारी, बीजेपी को लालू की पार्टी आरजेडी का मिला साथ!
    ट्रेंडिंग

    नीतीश को दूसरा गांधी बताना जदयू को पड़ा भारी, बीजेपी को लालू की पार्टी आरजेडी का मिला साथ!

    Team JoharBy Team JoharOctober 16, 2023Updated:October 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : बिहार के मुख्यमंत्री व जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को उनकी पार्टी जदयू द्वारा देश का दूसरा गांधी बताने का मामला सूर्खियों में है. एक तरफ जहां मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने मामले में अपना विरोध दर्ज कराया है. वहीं, दूसरी ओर सरकार में गठबंधन की मुख्य सहयोगी लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने भी अपनी नाराजगी जताई है. राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानन्द तिवारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गांधीजी से तुलना करना उचित नहीं है.  मैं और नीतीश कुमार दोनों डॉ राम मनोहर लोहिया के समाजवादी विचारधारा से प्रेरित होकर राजनीति में आए हैं. डॉ लोहिया भी कहते थे कि गांधी जैसा व्यक्तित्व विरले पैदा होता है. ऐसे में किसी अन्य को गांधी बताया जाना सही नहीं होगा.

    क्या है मामला

    दरअसल, शनिवार को पटना की सड़कों पर जदयू के नेता की ओर से पोस्टर लगाकर नीतीश कुमार को देश का दूसरा गांधी बताया गया. पोस्टर बिहार जेडीयू के महासचिव छोटू सिंह ने लगाया था. इसमें कहा गया कि गांधी की धरती पर समानता का पाठ पढ़ाने वाले देश के दूसरे गांधी नीतीश कुमार हैं. इस पर पहले बीजेपी ने विरोध जताया, उसके बाद अब राजद की ओर से भी आपत्ति जताई गई है. वहीं, जदयू ने इसे सही करार दिया है. पार्टी के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि नीतीश कुमार ने समाज के लिए जो किया, वैसा किसी ने नहीं किया.

    जानें आरजेडी उपाध्यक्ष ने क्या कहा

    इधर, अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में शिवानंद तिवारी ने कहा कि किसी से किसी की तुलना किये जाने की कोई तो सीमा होनी चाहिए. गांधी देश में मात्र एक हुए फिर उनके बाद कोई दूसरा उनके जैसा नहीं हुआ. ऐसा व्यक्तित्व संसार में कभी-कभी ही पैदा होता है. ये बात सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि देश के बड़े समाजवादी राम मनोहर लोहिया भी कहते थे.

    बीजेपी ने पहले ही दर्ज कराया है विरोध

    वहीं, बीजेपी को भी नीतीश कुमार को गांधी बताया जाना रास नहीं आया. प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा कि नीतीश कुमार देश की राजनीति के सबसे बड़े मौकापरस्त नेता हैं. लालू यादव का विरोध करके बिहार के सीएम की कुर्सी पर बैठे और फिर उन्हीं की गोद में चले गए. गांधीजी इसे कभी स्वीकार नहीं करते. क्या यही नीतीश कुमार का गांधीवादी चेहरा है.

    after BJP Bihar Politics Bihar politics heated up JDU called Nitish the second Gandhi Johar Live now RJD also expressed objection on JDU why is Congress silent कांग्रेस क्यों है चुप जदयू ने नीतीश को बताया दूसरा गांधी जोहार लाइव बिहार की राजनीति बिहार की राजनीति गरमाई बीजेपी के बाद अब आरजेडी ने भी जदयू पर जताया ऐतराज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदो दिनों से शहर में जलापूर्ति बंद, स्थानीय लोगों में आक्रोश
    Next Article कैसे होगा ट्रांसफर : सरप्लस शिक्षकों की लिस्ट में है कई सारी त्रुटियां

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    बिहार

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025
    ट्रेंडिंग

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.