Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में व्यवसायी से व्हाट्सएप कॉल पर मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, AK-47 और बम से उड़ाने की धमकी
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में व्यवसायी से व्हाट्सएप कॉल पर मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, AK-47 और बम से उड़ाने की धमकी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 29, 2026Updated:April 29, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राहुल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी से व्हाट्सएप कॉल के जरिए दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यवसायी ने इस संबंध में रातू थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की पहचान विवेकानंद कॉलोनी, रोड नंबर-06 निवासी मुकेश कुमार श्रीवास्तव और उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव के रूप में हुई है। शिकायत के अनुसार, 26 अप्रैल को सुबह करीब 11:42 बजे उनके मोबाइल नंबर 8709814723 पर एक अंतरराष्ट्रीय नंबर +351961904586 से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम राहुल सिंह बताया और कहा कि 8 दिनों के भीतर 2 करोड़ रुपये नहीं दिए गए तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

    कॉल के बाद व्हाट्सएप पर भेजा धमकी भरा मैसेज

    पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कॉल कटने के लगभग 10 मिनट बाद उनके व्हाट्सएप पर एक धमकी भरा संदेश भेजा गया। संदेश में लिखा था कि उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। साथ ही कहा गया कि यदि 5 दिनों के भीतर 2 करोड़ रुपये नहीं दिए गए, तो उन्हें बम और AK-47 से मार दिया जाएगा। मैसेज में राहुल सिंह गैंग का नाम भी लिखा गया था और दोबारा संपर्क करने के लिए कहा गया था।

    होटल और बैंक्वेट हॉल संचालक हैं पीड़ित

    पीड़ित मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को जानकारी दी कि उनका तिलमा चौक के पास बाबू शिवांश रेसिडेंस नामक होटल है। इसके अलावा पंडरा स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में रांची दरबार नामक बैंक्वेट हॉल भी है। व्यवसाय के कारण उनका इन स्थानों पर नियमित आना-जाना लगा रहता है।

    सुरक्षा की मांग, पुलिस जांच जारी

    घटना के बाद व्यवसायी और उनके परिवार में भय का माहौल है। पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और कॉल करने वाले नंबर की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

    Also Read : ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, स्कूल-कॉलेज के छात्रों को बना रहे थे निशाना

    Businessman in Ranchi Demands for ₹2 Crore Ransom via WhatsApp Call; Threatened with AK-47 and Bomb Attack रंगदारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, स्कूल-कॉलेज के छात्रों को बना रहे थे निशाना
    Next Article एजी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा : 13 कोषागारों से 31.47 करोड़ की अवैध निकासी, लिस्ट में कई डीएसपी समेत 614 पुलिसकर्मियों के नाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    July 31, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: जैश संगठन का आतंकी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या के साजिश का खुलासा

    July 31, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026

    कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.