Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची से बिहार जाने वाली बसों और फ्लाइट्स का किराया कई गुना बढ़ा
    झारखंड

    रांची से बिहार जाने वाली बसों और फ्लाइट्स का किराया कई गुना बढ़ा

    Team JoharBy Team JoharOctober 25, 2025Updated:October 25, 2025No Comments3 Mins Read35
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत के साथ ही रांची से बिहार जाने वालों की भारी भीड़ बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर उमड़ पड़ी है। इस बढ़ती मांग का फायदा उठाकर बस ऑपरेटरों और टिकट एजेंटों ने किराए में मनमानी बढ़ोतरी कर दी है।

    आम दिनों में जहां रांची से पटना का बस किराया 500 से 600 रुपये होता था, वहीं अब यही किराया 800 से 1500 रुपये तक पहुंच गया है। खादगढ़ा बस स्टैंड पर शुक्रवार को टिकट लेने पहुंचे यात्रियों से एजेंटों ने कहा कि सामान्य किराया अब 600 की जगह 800 रुपये देना होगा। कुछ बसों में तो किराया 1000 से 1200 रुपये तक वसूला जा रहा है।

    बस चालक संघ के महासचिव राणा बजरंगी ने बताया कि रांची से बिहार जाने वाली बसें पूरी तरह भरकर जा रही हैं, लेकिन वहां से लौटते वक्त खाली आ रही हैं, जिससे बस मालिकों को नुकसान हो रहा है। इसी कारण यात्रियों से 200 से 500 रुपये तक अतिरिक्त वसूला जा रहा है।

    ऑनलाइन टिकट बुकिंग में भी किराया आसमान छू गया है। शनिवार को पृथ्वी वाहन की एसी स्लीपर बस का किराया ₹1650, जबकि राजधानी बस सर्विस में यही किराया ₹2500 तक पहुंच गया। दरभंगा के लिए चलने वाली एसी बसों में स्लीपर का किराया ₹2000 से ₹2100 के बीच है।

    रेलवे में भी हालात कुछ बेहतर नहीं हैं। बिहार जाने वाली सभी नियमित ट्रेनों की सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं। जनरल डिब्बों में भी प्रवेश करना मुश्किल हो गया है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई छठ स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं  जैसे रांची–गोरखपुर, रांची–जयनगर, रांची–कामाख्या, दुर्ग–पटना, और गोंदिया–पटना   लेकिन ये सभी ट्रेनें घोषणा के एक ही दिन में फुल हो गईं।

    अब हवाई यात्रा भी सस्ती नहीं रही। रांची से पटना की फ्लाइट का किराया, जो आमतौर पर ₹2500 से ₹2700 के बीच रहता है, अब ₹9000 से ₹13,000 तक पहुंच गया है। छठ पर्व के दौरान एयरलाइंस कंपनियों ने किराया में चार गुना तक बढ़ोतरी कर दी है।

    बसों और ट्रेनों में सीटों की भारी किल्लत से यात्री परेशान हैं। कई लोग बसों में खड़े होकर या बोनट पर बैठकर सफर करने को मजबूर हैं। श्रद्धालुओं और यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि अतिरिक्त बसों और ट्रेनों की व्यवस्था की जाए ताकि लोग सुरक्षित और समय पर अपने घर पहुंच सकें।

    Also Read : छठ महापर्व पर बिहार के CM-डिप्टी सीएम ने दी बधाई, लोक आस्था की परंपरा को नमन किया

     

     

    एयर किराया खादगढ़ा बस स्टैंड छठ पूजा छठ स्पेशल ट्रेन झारखंड समाचार टिकट ब्लैकिंग पटना पर्व यात्रा फ्लाइट किराया बस एजेंट बस किराया बिहार यात्रा बिहार वापसी यात्री भीड़ रांची रांची रेलवे स्टेशन राणा बजरंगी रेलवे भीड़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसोनपुर मेला 2025 : चुनाव आचार संहिता के बीच भी होगा भव्य आयोजन, प्रशासन ने की तैयारियां तेज
    Next Article छठ महापर्व पर बिहार के CM-डिप्टी सीएम ने दी बधाई, लोक आस्था की परंपरा को नमन किया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    झारखंड

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.