Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मतदान के दिन झारखंड में यहां चली गोली, सीआरपीएफ जवान जख्मी, रांची रेफर
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदान के दिन झारखंड में यहां चली गोली, सीआरपीएफ जवान जख्मी, रांची रेफर

    Team JoharBy Team JoharNovember 13, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू: झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक सीआरपीएफ जवान को गोली लग गई है. यह घटना बुधवार की सुबह लातेहार के लाभर क्षेत्र में हुई, जहां सीआरपीएफ जवान संतोष कुमार यादव विधानसभा चुनाव की ड्यूटी पर तैनात थे. फिलहाल स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल जवान को रांची रेफर कर दिया गया है.

    क्या है पूरा मामला

    जानकारी के मुताबिक, पिकेट ड्यूटी के दौरान अचानक एक्सीडेंटल फायरिंग हो गई, जिसमें जवान को सिर में गोली लगी. घायल जवान को तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया. जवान को एयरलिफ्ट कर रांची भेजे जाने की तैयारी चल रही है. संतोष कुमार यादव बिहार के निवासी हैं.

    घटना के बाद अस्पताल पहुंचे आला अधिकारी

    घटना की जानकारी मिलते ही पलामू रेंज के डीआईजी वाईएस रमेश, सीआरपीएफ के डीआईजी पंकज कुमार, पलामू एसपी रीष्मा रमेशन और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल जवान का हालचाल जाना. उन्होंने डॉक्टरों से उपचार की स्थिति की जानकारी ली और जवान को जल्द से जल्द रांची भेजने की व्यवस्था की.

    सीआरपीएफ की तैनाती और सुरक्षा इंतजाम

    पलामू डीआईजी वाईएस रमेश ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर लातेहार के लाभर क्षेत्र में सीआरपीएफ की तैनाती की गई थी. घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि पलामू प्रमंडल में चुनाव सुरक्षा के लिए 150 से अधिक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की कंपनियां तैनात की गई हैं.

    Also Read: Vote Day : राज्यपाल संतोष गंगवार ने एटीआई बूथ पर डाला वोट, झारखंडवासियों से की यह अपील

    accidental firing Central Reserve Police Force CRPF deployment CRPF jawan DIG YS Ramesh Election Duty Election security gunshot injured jawan Investigation of Incident Jharkhand Assembly Elections latehar Medinirai Medical College palamu Palamu SP picket duty referred to Ranchi Santosh Kumar Yadav Security Arrangements एक्सीडेंटल फायरिंग केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल गोली लगना घटना की जांच घायल जवान चुनाव ड्यूटी चुनाव सुरक्षा झारखंड विधानसभा चुनाव डीआईजी वाईएस रमेश पलामू पलामू एसपी पिकेट ड्यूटी मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज रांची रेफर लातेहार संतोष कुमार यादव सीआरपीएफ जवान सीआरपीएफ तैनाती सुरक्षा इंतजाम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleVote Day : राज्यपाल संतोष गंगवार ने एटीआई बूथ पर डाला वोट, झारखंडवासियों से की यह अपील
    Next Article विधानसभा चुनाव 2024 : रांची एसएसपी ने परिवार संग डाला वोट, कहा – निर्भीक होकर घरों से निकलें और वोट दें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड: रांची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1.20 लाख चालान, 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : श्रावणी मेला में हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत 4 अगस्त से, जानें देवघर-बासुकीनाथ का किराया

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में पहलगाम जैसी आतंकी वारदात, घटना पर किसने क्या कहा

    August 1, 2026
    Latest Posts

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.