Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नाले पर अतिक्रमण करने वाले कोचिंग संस्थानों पर चलेगा बुलडोजर, जानें किसने दिया आदेश
    जोहार ब्रेकिंग

    नाले पर अतिक्रमण करने वाले कोचिंग संस्थानों पर चलेगा बुलडोजर, जानें किसने दिया आदेश

    Team JoharBy Team JoharJuly 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: ओल्ड राजेंद्र नगर में एक कोचिंग में जलभराव के बाद तीन छात्रों की मौत ने सबको चौंका दिया. वहीं दिल्ली की सरकार से लेकर मंत्री सभी एक्शन मोड में है. दिल्ली की मंत्री आतिशी ने बुधवार को कहा कि एमसीडी की अंतरिम जांच रिपोर्ट आ गई है. जिसमें बताया गया है कि इलाके में नाला जलभराव का मुख्य कारण है और कोचिंग सेंटर में बनाई गई लाइब्रेरी अवैध है. साथ ही कहा कि मैजिस्ट्रेट रिपोर्ट एक हफ्ते में आ जाएगी. इतना ही नहीं उन्होंने कहा नाले पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी एक्शन होगा. अतिक्रमण करने वाले कोचिंक संस्थानों पर बुलडोजर चलेगा. मेयर शैली ओबेरॉय ने निर्देश दिया है कि नाले पर अतिक्रमण करने वाले सभी कोचिंग सेंटर बुलडोजर से ध्वस्त कर दिए जाएं.

    जूनियर इंजीनियर बर्खास्त

    मंत्री आतिशी ने कहा कि फिलहाल एमसीडी को अंतरिम जांच रिपोर्ट मिल गई है और प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप दी गई है. कोचिंग सेंटर की घटना के संबंध में दो मुख्य बातें सामने आईं. पहली, उस इलाके में जलभराव का कारण बनने वाले नाले पर वहां के सभी कोचिंग सेंटरों ने अतिक्रमण कर लिया था. जिस तरह से कोचिंग सेंटर बेसमेंट में कक्षाएं चला रहे थे और लाइब्रेरी बनाई गई थी, वह 100 फीसदी अवैध थी. बिल्डिंग डिपार्टमेंट ने कोचिंग सेंटर को बेसमेंट को केवल स्टोरेज या पार्किंग के रूप में इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी. साथ ही बताया कि नाले को देखने वाला जूनियर इंजीनियर को बर्खास्त कर दिया गया है. वहीं सहायक इंजीनियर को भी निलंबित कर दिया गया है.

    अतिक्रमण कोचिंग हादसा बुलडोजर मंत्री आतिशी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही महिला को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, मातम में बदली खुशियां
    Next Article विधायक स्टीफन मरांडी की पत्नी का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    संस्कृत कभी कंप्यूटर की भाषा क्यों नहीं बन सकती थी?

    July 11, 2026
    क्राइम

    Johar Live Impact : खबर छपने के बाद हरकत में आई झारखंड पुलिस, खूंटी और हजारीबाग में लाखों का नशीला पदार्थ नष्ट

    July 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वापस की अपनी सरकारी गाड़ी, पहले लौटा चुके हैं सुरक्षा गार्ड

    July 10, 2026
    Latest Posts

    संस्कृत कभी कंप्यूटर की भाषा क्यों नहीं बन सकती थी?

    July 11, 2026

    Johar Live Impact : खबर छपने के बाद हरकत में आई झारखंड पुलिस, खूंटी और हजारीबाग में लाखों का नशीला पदार्थ नष्ट

    July 10, 2026

    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया अपना नाम

    July 10, 2026

    नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वापस की अपनी सरकारी गाड़ी, पहले लौटा चुके हैं सुरक्षा गार्ड

    July 10, 2026

    एशियन गेम्स 2026: महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार बेटियां, सलीमा टेटे फिर संभालेंगी कप्तानी

    July 10, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.