नई दिल्ली: गुजरात में भीषण गर्मी के कारण पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ के एक अधिकारी और एक जवान की मौत हो गई. समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि गुजरात में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ‘हरामी नाला’ इलाके में भीषण गर्मी के कारण गश्त के दौरान सीमा सुरक्षा बल के एक अधिकारी और जवान की मौत हो गई. घटना शुक्रवार को हुई. एक सहायक कमांडेंट और एक हेड कांस्टेबल को हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का सामना करना पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई. दोनों ‘जीरो लाइन’ गश्त पर थे, जब वे ड्यूटी पर गिर गए. उन्होंने बताया कि जमीन पर गिरने के बाद दोनों बीएसएफ जवानों को भुज के एक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. आपको बता दें कि इससे पहले मई महीने में राजस्थान में भी बीएसएफ के एक जवान की मौत गर्मी के कारण हो गई थी. मई महीने में जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर गश्त के दौरान भीषण गर्मी के कारण बीएसएफ के एक जवान की जान चली गई थी. इस जवान की भी मौत हीट स्ट्रोक के कारण हुई थी. जैसलमेर में शहीद हुए जवान का नाम अजय कुमार था जो बीएसएफ की 173वीं बटालियन के जवान थे और कांस्टेबल के पद पर तैनात थे.
भीषण गर्मी से पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ के अधिकारी और एक जवान की मौ’त

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleमंत्री दीपिका पांडेय सिंह का हाथ फ्रैक्चर, चल रहा इलाज
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

