Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सम्मान और हमारी पहचान से खिलवाड़ है झारखण्ड के बंटवारे की बात करना : बंधु तिर्की
    जोहार ब्रेकिंग

    सम्मान और हमारी पहचान से खिलवाड़ है झारखण्ड के बंटवारे की बात करना : बंधु तिर्की

    Team JoharBy Team JoharJuly 30, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: पूर्व मंत्री और झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि लोकसभा देश की सबसे बड़ी पंचायत है. वहां झारखण्ड के संथाल परगना के साथ ही बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर अलग केन्द्र शासित प्रदेश बनाने की मांग करना झारखण्ड की अस्मिता के साथ ही इसके सम्मान और सभी झारखण्डियों की पहचान से खिलवाड़ है. उन्होंने कहा कि सांसद निशिकांत दुबे के वक्तव्य के बाद अब यह फिर से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा और इसके नेताओं सहित इसके सांसद और विधायक की मंशा क्या है. वे झारखण्ड को किन नजरों से और किस दृष्टिकोण से देखते हैं?

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि निशिकांत दुबे ने जिस गंभीरता के साथ झारखण्ड की अस्मिता, इसकी पहचान और सभी झारखण्डियों के आत्म सम्मान पर हमला किया है. उसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और विधानसभा में विधायक दल के नेता अमर बाउरी द्वारा उसे निशिकांत दुबे का व्यक्तिगत बयान बताना पूरी तरीके से समझ से परे है क्योंकि लोकसभा में यदि कोई सांसद अपना वक्तव्य देता है तो वह पूरी समझ के साथ देता है. साथ ही वह कभी भी पार्टी के दिशानिर्देश की अवहेलना नहीं कर सकता.

    चिंगारी बुझाने में जुटी भाजपा

    बंधु तिर्की ने कहा कि निशिकांत दूबे की सुलगाई चिंगारी को बुझाने का बाबूलाल मरांडी और अमर बाउरी असफल प्रयास कर रहे हैं जिसमें उन्हें सफलता नहीं मिलेगी. लोकसभा और विधानसभा कोई आम सभा नहीं है जो मर्जी आये बोल दे. उन्होंने कहा कि भाजपा को गंभीरता के साथ यह सोचना चाहिये कि झारखण्ड प्रदेश के गठन के लिए दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ ही हज़ारों क्रांतिकारियों और आंदोलनकारियों ने अभियान चलाया. आंदोलन चलाया तभी जाकर अलग झारखण्ड प्रदेश मिला और झारखण्ड की अपनी पहचान बनी. जबकि अपनी अलग संस्कृति, भौगोलिक वातावरण के साथ ही अलग प्रदेश की जरूरत और यहां मौजूद खनिजों, मानव संसाधन और औद्योगिक वातावरण को देखते हुए झारखण्ड की जरूरत बहुत पहले से थी.

    लेकिन इतने तीव्र आंदोलन और लंबी प्रतीक्षा के बाद मिले झारखण्ड के बंटवारे की बात कहना पूरी तरीके से झारखण्ड की जमीन के प्रति गद्दारी है. इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. निशिकांत दुबे के वक्तव्य के बाद झारखण्ड में न केवल आदिवासियों, मूलवासियों, अन्य पिछला वर्ग (ओबीसी) और अल्पसंख्यकों बल्कि कुल मिलाकर सभी लोगों के मन में भाजपा के प्रति आक्रोश है. समय आने पर आम जनता श्री दुबे के वक्तव्य बल्कि, उनके द्वारा फेंकी गई ईंट का जवाब झारखण्ड के लोग पत्थर से देंगे.

    खिलवाड़ झारखंड निशिकांत दूबे बंटवारा सम्मान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबच्चों के सर्वांगीण विकास में खेल का अहम रोल
    Next Article आयकर के दायरे में नहीं आने वालों को घर बनाने के लिए मुफ्त बालू देगी सरकार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    “सलवार उतारना, छाती दबाना रे*प की कोशिश नहीं”, पटना HC के फैसले पर SC ने लिया स्वतः संज्ञान

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : करमा पूजा के बाद पलामू में मातम, 5 की मौत, एक लापता; 9 साल में 33 लोगों की जान गई

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिनोद बिहारी महतो : सत्ता से ज्यादा समाज की चिंता, ‘पढ़ो और लड़ो’ से अमर हुआ एक आंदोलनकारी

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज : मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने ली शपथ

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026
    क्राइम

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026
    Latest Posts

    “सलवार उतारना, छाती दबाना रे*प की कोशिश नहीं”, पटना HC के फैसले पर SC ने लिया स्वतः संज्ञान

    September 23, 2026

    झारखंड : करमा पूजा के बाद पलामू में मातम, 5 की मौत, एक लापता; 9 साल में 33 लोगों की जान गई

    September 23, 2026

    बिनोद बिहारी महतो : सत्ता से ज्यादा समाज की चिंता, ‘पढ़ो और लड़ो’ से अमर हुआ एक आंदोलनकारी

    September 23, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज : मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने ली शपथ

    September 23, 2026

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.