Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»रांची के बुंडू में पेड़ से लटके मिले जीजा-साली, सगाई के अगले दिन दो मौतों से सनसनी
    क्राइम

    रांची के बुंडू में पेड़ से लटके मिले जीजा-साली, सगाई के अगले दिन दो मौतों से सनसनी

    Team JoharBy Team JoharApril 13, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बुंडू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी से सटे बुंडू थाना क्षेत्र के मांझीटोली स्थित पगला बाबा परिसर में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक पेड़ से युवक और युवती के शव लटकते हुए मिले। दोनों रिश्ते में जीजा-साली बताए जा रहे हैं। घटना की खबर मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल पूरी तरह दहशत भरा हो गया।

    सगाई के अगले दिन ही मिली लाश

    जानकारी के मुताबिक, मृत युवती की रविवार को ही सगाई हुई थी। सगाई के बाद वह अपने जीजा के साथ घर से निकली थी, लेकिन अगले ही दिन दोनों का शव पेड़ से लटकता मिला। इस घटना ने परिवार और गांव के लोगों को पूरी तरह हिला कर रख दिया है। मृतकों की पहचान खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के बारिगाड़ा टोला राउता निवासी अर्जुन पाहान और बुंडू थाना क्षेत्र के नीउरी गांव की आरती कुमारी के रूप में हुई है।

    मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

    सूचना मिलते ही बुंडू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रांची के रिम्स भेज दिया गया है। थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा के अनुसार, घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

    हत्या, आत्महत्या या कुछ और?

    घटना को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। पुलिस फिलहाल हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच कर रही है। वहीं, स्थानीय स्तर पर प्रेम प्रसंग और ऑनर किलिंग को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि बिना जांच पूरी हुए किसी निष्कर्ष पर पहुंचना सही नहीं होगा।

    परिवार और गांव में पसरा मातम

    इस घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन बदहवास हैं और कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि सगाई के अगले ही दिन यह दर्दनाक घटना सामने आ गई।

    हर पहलू पर जांच, जल्द खुलासा संभव

    पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी। फिलहाल, यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

    Also Read : रांची नगर निगम की ‘स्वच्छांदोलन रैली’ में उमड़ा जनसैलाब, शहरभर में गूंजा सफाई का संदेश

    Arjun Pahan Aarti Kumari brother in law sister in law death Bundu double death case Bundu police case hanging bodies Jharkhand honour killing suspicion India India crime update Jharkhand Breaking News Khunti Arki news Latest news ranchi crime news RIMS postmortem case suspicious death Jharkhand Today News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची नगर निगम की ‘स्वच्छांदोलन रैली’ में उमड़ा जनसैलाब, शहरभर में गूंजा सफाई का संदेश
    Next Article 18 अप्रैल से सीएम हाउस के बाहर सहायक शिक्षकों का अनशन, 40 हजार शिक्षक उतरेंगे मैदान में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.