Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 May, 2026 ♦ 3:24 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»धनबाद में पुलिस का प्रिंस खान गिरोह के साथ मुठभेड़, 2 को लगी गोली व एक का टूटा पैर
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में पुलिस का प्रिंस खान गिरोह के साथ मुठभेड़, 2 को लगी गोली व एक का टूटा पैर

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMarch 16, 2026Updated:March 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi/Dhanbad : धनबाद में सोमवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुटकी थाना क्षेत्र के भागाबांध ओपी इलाके में हुए इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने गिरोह के तीन अपराधियों को धर दबोचा। मुठभेड़ के दौरान दो अपराधियों को गोली लगी, जबकि एक अपराधी भागने की कोशिश में घायल हो गया और उसका पैर टूट गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

    ज्वाइंट ऑपरेशन में मिली बड़ी सफलता

    जानकारी के मुताबिक, रांची एसएसपी राकेश रंजन और धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम ने यह संयुक्त ऑपरेशन चलाया था। पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि प्रिंस खान गिरोह के कुछ सक्रिय सदस्य इलाके में छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। इसी दौरान अपराधियों ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दो अपराधी घायल हो गए।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260316-WA0005.mp4

    तीन अपराधी गिरफ्तार

    पुलिस ने मौके से गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में कुबेर, विक्की डोम और अमन अफजल शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक ये सभी कुख्यात अपराधी हैं और कई आपराधिक मामलों में इनकी तलाश की जा रही थी।

    प्रिंस खान गिरोह की ओर से कुबेर मांग रहा था रंगदारी

    राजधानी में अलग-अलग लोगों को प्रिंस खान के नाम पर मेल के जरिये रंगदारी मांगने का काम कुबेर कर रहा था। इसके बाद रांची एसएसपी राकेश रंजन को धनबाद में अपराधी के छिपे होने की सूचना मिली। फिर रांची और धनबाद एसएसपी ने संयुक्त रणनीति तैयार किया और एक जॉइंट ऑपरेशन टीम का गठन किया। इस टीम के द्वारा प्रिंस खान गिरोह के अपराधियों खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। इसी दौरान प्रिंस खान गिरोह के कुबेर समेत दो अपराधियों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस के द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई। इस घटना में कुबेर और विक्की डोम को पैर में गोली लगी है। वहीं, अमन अफज़ल का भागने के दौरान पैर टूटा है।

    एयरपोर्ट होटल कर्मी हत्या कांड का खुलासा

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद रांची एयरपोर्ट क्षेत्र में होटल कर्मी की हत्या के मामले का भी खुलासा हुआ है। पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं और पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।

    पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका

    मुठभेड़ के बाद भागाबांध ओपी का पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। धनबाद एसएसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी जारी है और जल्द ही इस गैंग के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।

     

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा एयर एंबुलेंस हादसा : 21 दिन बाद जंगल में मिला विमान का इंजन, जांच में मिलेगी मदद
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 16 MARCH 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026
    जामताड़ा

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.