Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Breaking News सुरक्षाबलों का खौफ दिखने लगा माओवादियों में, लाल आतंक का रास्ता छोड़ 10 लाख के इनामी समेत पांच नक्सली ने किया सरेंडर
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking News सुरक्षाबलों का खौफ दिखने लगा माओवादियों में, लाल आतंक का रास्ता छोड़ 10 लाख के इनामी समेत पांच नक्सली ने किया सरेंडर

    Team JoharBy Team JoharMay 8, 2023Updated:May 8, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड के जंगलों में सुरक्षाबलों के खौफ का मंजर अब दिखने लगा है। पहाड़ और जंगल में राज करने वाले अब लाल आतंक का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करने को मजबूर है। सोमवार को मुठभेड़ में ढ़ेर होने के डर से 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर अमरजीत यादव उर्फ टिंगू उर्फ लखन यादव, 5 लाख के इनामी सब-जोनल कमांडर सहदेव यादव उर्फ लटन उर्फ सुदर्शन समेत पांच उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। डोरंडा स्थित आईजी कार्यालय में सभी उग्रवादियों ने झारखंड सरकार के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आईजी अभियान अमोल वेणुकान्त होमकर के समक्ष सरेंडर किया है। झारखंड पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ और चतरा जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। सभी कुख्यात उग्रवादी झारखंड के चतरा, हजारीबाग और बिहार के औरंगाबाद व गया जिला के कई मामलों में संलिप्त है। सरेंडर के दौरान अमरजीत यादव ने एके-56 – 2 पीस, एसएआर – 1 पीस, इंसास राइफल – 1 पीस, राइफल ( .303 ) – 2 पीस, एमएम यूएस राइफल – 1 पीस, देशी बंधूक – 2 पीस, 1855 राउंड जिंदा गोली, विभिन्न हथियारों का मैगजीन – 41 पीस, वायरलेस सेट- 16 पीस समेत अन्य सामान शामिल है।

    झारखंड-बिहार का कुख्यात इंदल गंझू ने 4 अप्रैल को किया सरेंडर

    15 लाख के ईनामी इंदल गंझू उर्फ ललन गंझू ने 4 अप्रैल को सरेंडर किया था। आईजी अभियान एवी होमकर, सीआरपीएफ के आईजी विधि कुमार विधि, हजारीबाग डीआईजी नरेंद्र सिंह और चतरा एसपी राकेश रंजन के समक्ष सरेंडर किया था। इंदल मूल रूप से बिहार के गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के असरैन गांव का रहने वाला है। वर्तमान में वह भाकपा माओवादी संगठन में रिजनल कमांडर था और सरकार ने उस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस की लगातार नक्सल विरोधी अभियान से परेशान होकर इंदल ने सरेंडर किया है। इंदल गंझू के खिलाफ 145 मामले दर्ज हैं। इनमें चतरा जिला में 48, पलामू जिले में एक, हजारीबाग जिले में पांच और बिहार के गया 78 एवं औरंगाबाद में 13 मामले दर्ज हैं।

    इन-इन लोगों ने किया है सरेंडर

    1. अमरजीत यादव उर्फ टिंकू ( जोनल कमांडर, 10 लाख )
    2. सहदेव यादव उर्फ लटन ( सब-जोनल कमांडर, 5 लाख )
    3. नीरू यादव उर्फ सलीम ( सब-जोनल कमांडर )
    4. संतोष भुइंया उर्फ सुकून ( सब-जोनल कमांडर )
    5. अशोक बैगा उर्फ अशोक परहिया ( दस्ता सदस्य )

    Naxali police ranchi news surrender
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article8 मई के राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article लातेहार : 2 लाख के इनामी नक्सली राजेश गंझू गिरफ्तार, देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीआईडी एडीजी का एक्शन प्लान, झारखंड़ से लापता तीन लोगों की तलाश करेगी देशभर की 17 हजार से अधिक थानों की पुलिस

    August 3, 2026
    क्राइम

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026
    क्राइम

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    Latest Posts

    सीआईडी एडीजी का एक्शन प्लान, झारखंड़ से लापता तीन लोगों की तलाश करेगी देशभर की 17 हजार से अधिक थानों की पुलिस

    August 3, 2026

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.