Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Apr, 2026 ♦ 9:54 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»BREAKING : मधुपुर के HDFC बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : मधुपुर के HDFC बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurSeptember 22, 2025Updated:September 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बैंक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को बड़ी वारदात सामने आई। HDFC बैंक में करीब छह की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े करोड़ों रुपये की डकैती को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, अपराधी बैंक में घुसते ही कर्मचारियों को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने न सिर्फ कर्मचारियों के साथ मारपीट की बल्कि हथियार दिखाकर सभी को डराया। इसके बाद अपराधियों ने बैंक में रखे नकद रुपये, सोने के सिक्के और अन्य कीमती सामान बैग में भर लिए।

    बैंक

    शटर बंद कर हुए फरार

    लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने बैंक के बाहर से शटर बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए। जब तक लोगों को इसकी भनक लगी, अपराधी भाग चुके थे।

    बैंक

    पुलिस जांच में जुटी

    घटना की जानकारी मिलते ही मधुपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बैंक प्रबंधन और पुलिस की ओर से लूट की कुल रकम की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन आशंका है कि लूटी गई राशि करोड़ों में हो सकती है।

    बैंक

    देवघर एसपी कुमार सौरभ भी पहुंचे

    वारदात की फैली खबर के बाद देवघर के एसपी कुमार सौरभ भी बैंक पहुंचे हैं। उनकी देखरेख में पुलिस की टीम अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही विशेष टीम भी बनाई गई है जो जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है।

    बैंक

    Also Read : गिरिडीह के पंचम्बा में नवरात्र का भव्य आगाज़, 2100 कलशों के साथ निकली शोभायात्रा

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांतारा : चैप्टर 1 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, ऋतिक रोशन ने लॉन्च किया हिंदी वर्जन
    Next Article बालू लदे डंपर की चपेट में आकर युवक की मौ’त, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में बढ़ी तपिश: कई जिलों में लू की चेतावनी, रांची का पारा 39°C पार

    April 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : पंडरा में जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को मारी गोली, गंभीर अवस्था में इलाजरत

    April 21, 2026
    झारखंड

    रांची के खेलगांव में वेतन को लेकर बवाल, कपड़ा कंपनी में मजदूरों का प्रदर्शन

    April 21, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में बढ़ी तपिश: कई जिलों में लू की चेतावनी, रांची का पारा 39°C पार

    April 21, 2026

    BREAKING : पंडरा में जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को मारी गोली, गंभीर अवस्था में इलाजरत

    April 21, 2026

    रांची के खेलगांव में वेतन को लेकर बवाल, कपड़ा कंपनी में मजदूरों का प्रदर्शन

    April 21, 2026

    रांची यूनिवर्सिटी की बड़ी लापरवाही उजागर, बिहार भेजी गई 70 कॉपियां गायब

    April 21, 2026

    अंधेरे में डूबेगा पुंछ, जानें क्यों 20 से 24 अप्रैल तक प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल का ऐलान

    April 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.