Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Oct, 2025 ♦ 9:06 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»BREAKING : खूंखार मयंक सिंह को रंगदारी मामले में ATS करेगी रामगढ़ कोर्ट में पेशी, आरोप पत्र समर्पित करने के बाद जारी हुआ था रेड कॉर्नर नोटिस
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : खूंखार मयंक सिंह को रंगदारी मामले में ATS करेगी रामगढ़ कोर्ट में पेशी, आरोप पत्र समर्पित करने के बाद जारी हुआ था रेड कॉर्नर नोटिस

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 23, 2025Updated:August 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ATS
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) की टीम खूंखार मयंक सिंह को शनिवार 23 अगस्त रामगढ़ कोर्ट में पेश करेगी। भदानीनगर ओपी (पतरातू) के एक केस में एटीएस मयंक को पेश करेगी। यह मामला रंगदारी से संबंधित है। भदानीनगर ओपी का यह केस वर्तमान में एटीएस अनुसंधान कर रही है।

    इससे पूर्व मयंक सिंह के विरूद्ध रामगढ़, पतरातू (भदानीनगर) थाना के केस में साक्ष्य के आधार पर न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित करते हुए रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर 29 अक्तूबर 2024 को अभियुक्त सुनील कुमार उर्फ सुनील कुमार मीणा उर्फ मयंक सिंह को अजरबैजान गणराज्य में डिटेन (निरूद्ध) किया गया था। डिटेन करने के उपरांत अजरबैजान गणराज्य द्वारा एक्सट्राडिशन डोजियर की मांग की गई, तत्पश्चात झारखण्ड ATS द्वारा मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्न अफेयर्स (विदेश मंत्रालय) के माध्यम से एक्सट्राडिशन डोजियर अजरबैजान गणराज्य को उपलब्ध कराया गया था। जिसके आलोक में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध अजरबैजान बाकु अपराध न्यायालय में मुकदमा चलाया गया था।

    देर रात बाकू एयरपोर्ट में हुई मयंक के प्रत्यर्पण की कार्रवाई

    भारतीय आतंकवाद निरोधी दस्ता की टीम मयंक सिंह को लेने के लिए बाकू पहुंची थी। टीम को एयरपोर्ट से बाहर जाने का आदेश प्राप्त नहीं था। इस दौरान रात्रि के समय एयरपोर्ट परिसर में मयंक सिंह के प्रत्यर्पण की कार्रवाई हुई है। इसके बाद टीम मयंक को देर रात बाकू से लेकर अहले सुबह मुंबई पहुंची। और फिर मुंबई से रांची पहुंची है।

    झारखंड, राजस्थान से लेकर पंजाब तक था खौफ

    मयंक सिंह को इंटरपोल की रेड कॉर्नर नोटिस सूची में रखा गया था। वह झारखंड का पहला गैंगस्टर बन गया जिसे विदेश में गिरफ्तार किया गया और प्रत्यर्पण का सामना करना पड़ा। उसका आपराधिक गतिविधियों में लंबा इतिहास रहा है। वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ घनिष्ठ रूप से जुड़ा था। इसके बाद उसका संबंध पुलिस मुठभेड़ में मारा गया अमन साहू से हुआ। अमन साहू (मृत) के साथ मिलकर झारखंड में अपराध जगत में दहशत फैलाया। मयंक भारत से भागने से पहले, वह राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में कई बड़े अपराधों में शामिल था।

    इंटरनेट कॉल के माध्यम से कारोबारी से वसूलता लेवी

    खूंखार मयंक सिंह देश छोड़ने के बावजूद भारत में अपना दबदबा कायम रखा। कारोबारियों के बीच मयंक सिंह का कॉल आना मतलब बिना पुलिस को सूचना पैसा जगह तक पहुंच जाता था। मयंक सिंह पर आरोप है कि उसने दूर से ही अपने आपराधिक कार्य जारी रखे, इंटरनेट कॉल के माध्यम से कारोबारियों को धमकाया और पैसे ऐंठे। सोशल मीडिया पर वह अपनी गतिविधियों का खुलकर बखान करता था और अक्सर हमलावर हथियारों के साथ अपनी तस्वीरें साझा करता था।

    Also Read : BREAKING : झारखंड ATS की टीम खूंखार मयंक को लेकर पहुंची रांची, कोर्ट में होगी पेशी

    BREAKING : खूंखार मयंक सिंह को रंगदारी मामले में ATS करेगी रामगढ़ कोर्ट में पेशी BREAKING: ATS will present dreaded Mayank Singh in Ramgarh court in extortion case Red Corner Notice was issued after submitting charge sheet आरोप पत्र समर्पित करने के बाद जारी हुआ था रेड कॉर्नर नोटिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में जोरशोर से चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान, दोबारा कब्जा करने पर कानूनी कार्रवाई पक्की
    Next Article जेपी गंगा पथ बनेगा पर्यटन स्थल, ‘गंगा किनारे’ प्रोजेक्ट में होगा भव्य विकास

    Related Posts

    क्राइम

    गिरिडीह में सुरक्षा गार्ड पर गो’लीबारी, धनबाद रेफर

    October 8, 2025
    झारखंड

    झारखंड में मॉनसून की वापसी शुरू, मौसम में बदलाव की संभावना

    October 8, 2025
    झारखंड

    नामकुम अंचल कार्यालय में डीसी मंजूनाथ भजन्त्री का औचक निरीक्षण, पारदर्शिता और जवाबदेही पर दिया जोर…

    October 7, 2025
    Latest Posts

    गिरिडीह में सुरक्षा गार्ड पर गो’लीबारी, धनबाद रेफर

    October 8, 2025

    झारखंड में मॉनसून की वापसी शुरू, मौसम में बदलाव की संभावना

    October 8, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 08 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 8, 2025

    रांची के सभी अंचलों में लगा जनता दरबार, कई मामलों का मौके पर निपटारा…

    October 7, 2025

    नामकुम अंचल कार्यालय में डीसी मंजूनाथ भजन्त्री का औचक निरीक्षण, पारदर्शिता और जवाबदेही पर दिया जोर…

    October 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.