Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Jul, 2025 ♦ 6:06 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»प्रशांत किशोर के आह्वान पर गांधी मैदान में जुटे बीपीएससी अभ्यर्थी, हुआ विशाल प्रदर्शन
    देश

    प्रशांत किशोर के आह्वान पर गांधी मैदान में जुटे बीपीएससी अभ्यर्थी, हुआ विशाल प्रदर्शन

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariDecember 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना: 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर बीते 12 दिनों से धरने पर बैठे अभ्यर्थी आज पटना के गांधी मैदान में इकट्ठा हुए हैं. हालांकि, जिला प्रशासन ने गांधी मैदान में इकट्ठा होने की अनुमति नहीं दी थी, लेकिन इसके बावजूद अभ्यर्थी गांधी प्रतिमा के नीचे बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं. इस प्रदर्शन के दौरान गांधी मैदान पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है.

    प्रशांत किशोर का छात्र संसद का आह्वान

    दरअसल, जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बीपीएससी अभ्यर्थियों से आज यानी 29 दिसंबर को पटना के गांधी मैदान में पहुंचने का आह्वान किया था. हालांकि, जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों को गांधी मैदान में इकट्ठा होने की इजाजत नहीं दी थी. इसके बावजूद अभ्यर्थी गांधी मैदान पहुंचकर जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार, प्रशांत किशोर भी थोड़ी देर में गांधी मैदान पहुंचने वाले हैं.

    सुरक्षा व्यवस्था सख्त

    गांधी मैदान के इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया है. प्रशांत किशोर के पहुंचने की संभावना के चलते सुरक्षा इंतजामों को कड़ा कर दिया गया है. पुलिस बार-बार प्रदर्शनकारियों से गांधी मैदान खाली करने की अपील कर रही है.

    प्रशांत किशोर ने सभी लोगों को आने का न्यौता दिया

    शनिवार को प्रशांत किशोर ने छात्रों की उपस्थिति में कहा कि आज यानी रविवार को गांधी मैदान में महात्मा गांधी की मूर्ति के नजदीक छात्र संसद लगाया जाएगा. इसमें सभी छात्र भाग लेंगे और वही हम लोग आगे की रणनीति पर विचार करेंगे. इसके बाद हम अपने आंदोलन की रणनीति भी तय करेंगे. छात्रों से बात करने के बाद प्रशांत किशोर ने इस बात की घोषणा की. प्रशांत किशोर और छात्रों ने उन सभी लोगों को इस सांसद में आने का न्यौता दिया जो इस आंदोलन का अपना समर्थन दे रहे हैं या फिर देना चाह रहे हैं.

    प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि बिहार में कोई भी एग्जाम नहीं है, जो बिना किसी अनियमितता, भ्रष्टाचार, पेपर लीक के हो जाए. उन्होंने आगे कहा कि कल पटना के गांधी मैदान में हम सभी लोग साथ में बैठकर एक साथ छात्र संसद में आगे की योजना को तय करेंगे, ये तय किया जाएगा कि कैसे बिहार के बच्चों के भविष्य को पुलीस की मनमानी से बचाया जा सके.

    70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा आंदोलन आंदोलन की रणनीति गांधी प्रतिमा गांधी मैदान छात्र प्रदर्शन छात्र संसद जनसुराज धरना प्रदर्शन नारेबाजी पटना परीक्षा रद्द पुलिस की मनमानी. पुलिस छावनी पेपर लीक प्रशांत किशोर प्रशांत किशोर का आह्वान प्रशासन प्रशासनिक अनुमति बिहार बिहार के बच्चे बीपीएससी अभ्यर्थी सुरक्षा व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजंगली सूअर ने मचाया तांडव, एक व्यक्ति को मार डाला, बच्ची समेत तीन हुए घायल
    Next Article झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 8 कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए निष्कासित किया

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    Land For Job Case : लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, खारीज हुआ यह आवेदन

    July 30, 2025
    बिहार

    एनडीए सरकार भ्रष्टाचार की गंगोत्री बन चुकी है : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

    July 30, 2025
    बिहार

    CM नीतीश का अचानक वाणावर दौरा, बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के साथ विकास कार्यों का लिया जायजा

    July 30, 2025
    Latest Posts

    भारत ने फिर ठुकराया पाकिस्तान से मुकाबला, WCL सेमीफाइनल रद्द

    July 30, 2025

    झारखंड के 360 हाई स्कूलों को मिलेगा नया रूप, केंद्र से मांगी गई 4440 करोड़ की मदद

    July 30, 2025

    Land For Job Case : लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, खारीज हुआ यह आवेदन

    July 30, 2025

    जन्म प्रमाण पत्र घोटाला बेनकाब, नगर निगम की छापेमारी में दुकान सील

    July 30, 2025

    एनडीए सरकार भ्रष्टाचार की गंगोत्री बन चुकी है : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

    July 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.