जमशेदपुर : एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में दो दिवसीय खेलकूद कबड्डी, बॉक्सिंग, खो-खो व वालीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय महामंत्री राज चौधरी व जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया. उद्घाटन के समय शहर के गणमान्य व्यक्तियों में झारखण्ड बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव आनंद बिहारी दुबे, क्षेत्र संयोजक ललन सिंह, तुलसी भवन के सचिव प्रसेनजीत तिवारी, प्रान्त युवा प्रमुख मोनू शुक्ला आदि उपस्थित रहे और प्लेयर्स का मनोबल बढ़ाया. अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष शिवशंकर सिंह, प्रान्त मंत्री राजीव कुमार, वरीय उपाध्यक्ष रागिनी भूषण, महिला शक्ति प्रमुख पूनम सहाय, प्रान्त कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन व क्रीड़ा भारती के अधिकारियों ने किया. मंच संचालन मंत्री सुभाष कुमार ने किया.
बॉक्सिंग, कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता शुरू, सांसद ने किया उद्घाटन

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleक्लब में नवरात्र के पहले दिन हुई पूजा, बंटेगा भोग
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

