Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पलामू में दिल दहलाने वाली वारदात : पहले बहन को टांगी से काटा, फिर ट्रेन से कटकर दे दी खुद की जान
    झारखंड

    पलामू में दिल दहलाने वाली वारदात : पहले बहन को टांगी से काटा, फिर ट्रेन से कटकर दे दी खुद की जान

    Team JoharBy Team JoharApril 13, 2026Updated:April 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Murder
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu :जिले के सदर थाना क्षेत्र में संबंधों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। आपसी प्रेम संबंध को लेकर हुए विवाद में ममेरे भाई ने अपनी बहन की टांगी से काटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद भी ट्रेन से काटकर आत्महत्या कर ली। इस दोहरी मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

    एक ही कमरे में सोए, रात में हुआ विवाद

    घटना पलामू सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़ियां गांव की है। जानकारी के अनुसार, बिट्टू कुमार सिंह और उसकी ममेरी बहन खुशबू कुमारी रविवार रात एक ही कमरे में सोए हुए थे। देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान गुस्से में आकर बिट्टू ने घर में रखी टांगी से खुशबू पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

     हत्या के बाद फरार, सुबह ट्रैक पर मिला शव

    वारदात के बाद बिट्टू मौके से फरार हो गया। सोमवार सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि उसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, घटना के बाद उसने खुदकुशी करने की बात भी कही थी।

     पुलिस जांच में जुटी, टांगी बरामद

    सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रेम संबंध को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल टांगी को बरामद कर लिया है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

    परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    घटना की सूचना मिलते ही गांव में भीड़ जुट गई। दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खुशबू अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

    Also Read : SSP राकेश रंजन का रांची पुलिस को अल्टीमेटम- 24 घंटे में ‘झारनेट’ अपडेट फॉर्म भरें, नहीं तो रुक जाएगा वेतन
    axe murder Jharkhand brother kills sister case cousin kills sister crime news today family dispute murder Jharkhand Breaking News jharkhand crime news Latest News India love affair crime India Palamu Latest News Palamu murder case railway suicide case shocking murder India trending crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleSSP राकेश रंजन का रांची पुलिस को अल्टीमेटम- 24 घंटे में ‘झारनेट’ अपडेट फॉर्म भरें, नहीं तो रुक जाएगा वेतन
    Next Article सड़क हादसे में युवक की मौ’त, गुस्साए लोगों ने जाम किया गिरिडीह-डुमरी मार्ग, मंत्री के पहुंचते ही सुलझा मामला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू के चार लोगों की यूपी में दर्दनाक मौत, जियारत कर लौट रहे थे किछौछा शरीफ से

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026
    जामताड़ा

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026
    Latest Posts

    पलामू के चार लोगों की यूपी में दर्दनाक मौत, जियारत कर लौट रहे थे किछौछा शरीफ से

    June 13, 2026

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.