Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हजारीबाग में रेलवे पुल के नीचे मिली महिला की लाश, इलाके में सनसनी
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में रेलवे पुल के नीचे मिली महिला की लाश, इलाके में सनसनी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 6, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित सालगावां रेलवे पुल के नीचे शनिवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर कटकमदाग थाना पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

    पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। हालांकि, पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रेलवे ट्रैक के पास शव पड़ा होने की सूचना मिलने के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बावजूद वहां मौजूद कोई भी व्यक्ति महिला की पहचान नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

    पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पंचनामा की कार्रवाई की। जांच के दौरान मृतका के गले में भगवान महादेव की माला मिली है। पुलिस का मानना है कि यह सुराग महिला की पहचान करने में मददगार साबित हो सकता है।

    कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि फिलहाल शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के थाना क्षेत्रों और पुलिस नेटवर्क के माध्यम से महिला के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि मामला दुर्घटना का है या फिर आत्महत्या का।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस अज्ञात महिला की पहचान और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच में जुटी हुई है।

    Also Read : मानसून की आहट : झारखंड में अगले चार दिन गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट

    Body of woman found under railway bridge in Hazaribagh; sensation in the area. इलाके में सनसनी हजारीबाग में रेलवे पुल के नीचे मिली महिला की लाश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची नगर निगम के 450 पेंशनधारियों की बढ़ी परेशानी, दो महीने से नहीं मिली पेंशन
    Next Article रिम्स जमीन घोटाले में फंसे राजकिशोर बड़ाइक को ACB कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.