Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Jun, 2025 ♦ 4:08 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»महिला कांस्टेबल की संदिग्ध हालत में मिली बॉडी, बहन ने पति पर लगाया संगीन आरोप
    ट्रेंडिंग

    महिला कांस्टेबल की संदिग्ध हालत में मिली बॉडी, बहन ने पति पर लगाया संगीन आरोप

    Kajal KumariBy Kajal KumariMay 31, 2025Updated:May 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कांस्टेबल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना में एक किराए के मकान में महिला कांस्टेबल की बॉडी संदिग्ध परिस्थितियों में मिली। मृतक की शिनाख्त कनक प्रिया के तौर पर की गई है। कनक प्रिया बिहार पुलिस के डायल 112 कंट्रोल रूम में कांस्टेबल के पद पर तैनात थीं। उनके पति प्रभात कुमार भी पटेल भवन में डायल 112 में कांस्टेबल हैं। घटना परसा बाजार थाना क्षेत्र के यादव चक गांव की है।

    फांसी लगाकर की आत्महत्या : पति प्रभात

    पुलिस के अनुसार शनिवार को पति-पत्नी के बीच फोन पर किसी से बात करने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद कनक प्रिया नाराज होकर अपने कमरे में चली गईं। पति प्रभात का दावा है कि कनक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कनक को फंदे से उतारा और पुलिस को सूचना दी। परसा बाजार थाना प्रभारी मेनका रानी ने मीडिया को बताया कि मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने प्रभात पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

    पति पर हत्या का आरोप

    कनक की बहन मीनाक्षी कुमारी ने मीडिया को बताया कि प्रभात अक्सर कनक के साथ मारपीट करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभात, उसकी बहन और बहनोई ने मिलकर कनक की पिटाई की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य छिपाने के लिए इसे आत्महत्या का रूप दे दिया गया।

    2020 में हुई थी शादी

    पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को बुलाया है। बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। कनक प्रिया मूल रूप से गया की रहने वाली थीं। उनकी भर्ती 2018 में बिहार पुलिस के डायल 112 में कांस्टेबल के रूप में हुई थी। 2020 में उनकी शादी प्रभात कुमार से हुई थी और उनका तीन साल का बेटा प्रणव राज है।

    Also Read : बांका में मंदार हिल रेलवे स्टेशन पर लावारिस श’व मिला

    Bihar Bihar police Control room Crime news Dial 112 Female Constable Kanak Priya Mysterious Circumstances Parsa Bazar Police Station Patel Bhavan patna Prabhat Kumar rented house Suspicious death Yadav Chak Village कंट्रोल रूम कनक प्रिया किराए का मकान क्राइम न्यूज डायल 112 पटना पटेल भवन परसा बाजार थाना प्रभात कुमार बिहार बिहार पुलिस महिला कांस्टेबल यादव चक गांव संदिग्ध परिस्थितियां संदिग्ध मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबांका में मंदार हिल रेलवे स्टेशन पर लावारिस श’व मिला
    Next Article NIA ने झारखंड में तीन कुख्यात नक्सलियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CCL और L&T को TSPC की चेतावनी, बिना इजाजत किसी ने भी काम किया तो…

    June 1, 2025
    चाईबासा

    संगठन को मजबूती से जमीनी स्तर तक सक्रिय करेगा झामुमो : मंत्री दीपक बिरुआ

    June 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासियों पर गोलियां चलवाने वाले बाबूलाल मांगें माफी : सुप्रियो

    June 1, 2025
    Latest Posts

    अचानक बिजली विभाग का औचक निरीक्षण करने पहुंची डीसी कंचन सिंह, कहा -बिजली जैसी मूलभूत सेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    June 1, 2025

    CCL और L&T को TSPC की चेतावनी, बिना इजाजत किसी ने भी काम किया तो…

    June 1, 2025

    संगठन को मजबूती से जमीनी स्तर तक सक्रिय करेगा झामुमो : मंत्री दीपक बिरुआ

    June 1, 2025

    आदिवासियों पर गोलियां चलवाने वाले बाबूलाल मांगें माफी : सुप्रियो

    June 1, 2025

    रांची में अवैध हथियार खरीद-बिक्री करने वाले पांच गिरफ्तार

    June 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.