Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»30 साल पुरानी रंजिश का खू’नी अंत, पिता के का’तिल पर बरसाए 20 तीर
    क्राइम

    30 साल पुरानी रंजिश का खू’नी अंत, पिता के का’तिल पर बरसाए 20 तीर

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 12, 2026Updated:May 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Chaibasa
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा के झींकपानी थाना क्षेत्र में बदले की आग में सुलग रही एक पुरानी रंजिश का खतरानाक अंजाम सामने आया है। यहां एक युवक पर तीर-धनुष से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी भगवान बिरुली फायरिंग दोपे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल तीर-धनुष भी बरामद कर लिया है। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा मंगलवार को सदर एसडीपीओ बहामन टूटी ने किया।

    एसडीपीओ के मुताबिक 9 मई को झींकपानी थाना क्षेत्र के टंकी बांदा के पास बेतिया गांव निवासी चुइया बिरुली पर तीरों से जानलेवा हमला किया गया था। आरोपी ने हत्या की नियत से तीरों की बौछार कर दी, जिसमें तीन तीर चुइया बिरुली को लगे। हमले के बाद इलाके में जबरदस्ती मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसके शरीर से दो तीर निकाले, जबकि एक तीर घायल ने खुद निकाल लिया था। बाकी उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

    पुलिस ने बनाया विशेष दल, देर शाम दबोचा आरोपी

    घायल के फर्दबयान के आधार पर झींकपानी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित रेणु के निर्देश पर प्रशिक्षु आईपीएस सह थाना प्रभारी राजकुमार जेयराजू और एसडीपीओ बहामन टूटी के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम बनाई गई। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चिड़िया पहाड़ी गांव निवासी भगवान बिरुली उर्फ दोपे को सोमवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण उसने हत्या की नीयत से हमला किया था।

    1995 में पिता की हत्या, बेटे ने 30 साल बाद लिया बदला

    पुलिस जांच में जो कहानी सामने आई, उसने सभी को चौंका दिया। एसडीपीओ के मुताबिक आरोपी के पिता लागो बिरुली की 1995 में हत्या कर दी गई थी। हाल ही में आरोपी को इस पुराने मामले की जानकारी मिली थी। उसे बताया गया था कि चुइया बिरुली और उसके कुछ साथियों का नाम उस हत्या मामले में सामने आया था। बस यही बात उसके मन में बदले की आग बनकर बैठ गई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने मौका मिलते ही चुइया बिरुली को निशाना बनाया और एक साथ करीब 20 तीर चला दिए। इनमें से तीन तीर सीधे घायल को लगे।

    तीर-धनुष बरामद, आरोपी न्यायिक हिरासत में

    आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल तीर-धनुष भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि यह मामला दिखाता है कि पुरानी रंजिश किस तरह खतरनाक रूप ले सकती है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

    Also Read : पहाड़ी मंदिर के पीछे बाउंड्री वॉल को लेकर बवाल, युवक लहूलुहान
    arrow attack Attempt to Murder Bhagwan Biruli bow and arrow attack Breaking news Chaibasa crime news Chaibasa News Chuiya Biruli Crime news crime update Jharkhand Breaking News Jharkhand news Jhinkpani News Latest news Local News Murder Revenge old rivalry police arrest police investigation Today News Trending News West Singhbhum crime West Singhbhum news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपहाड़ी मंदिर के पीछे बाउंड्री वॉल को लेकर बवाल, युवक लहूलुहान
    Next Article धनबाद में ह’त्या से सनसनी, पत्थर से सिर कुचलकर युवक को उतारा मौ’त के घाट

    Related Posts

    झारखंड

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026
    Latest Posts

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.