Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 May, 2026 ♦ 8:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»धनबाद में कोयला के लफड़े में खू’नी खेल, युवक को मा’री गोली, दुर्गापुर रेफर
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में कोयला के लफड़े में खू’नी खेल, युवक को मा’री गोली, दुर्गापुर रेफर

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurApril 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद जिले में एक बार फिर अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। कोयला कारोबार से जुड़े विवाद में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। यह घटना तेतुलमारी थाना क्षेत्र के शक्ति चौक के पास मंगलवार रात करीब 9 बजे के बाद हुई।

    शक्ति चौक के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

    सूत्रों के अनुसार गोली लगने वाले युवक का नाम मनीष कुमार सिंह बताया जा रहा है। वह कतरास का रहने वाला है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मनीष कुमार सिंह रांची नंबर की गाड़ी से शक्ति चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाइक या किसी वाहन से पहुंचे अपराधियों ने उसके वाहन पर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

    गाड़ी में 5 गोलियों के निशान

    घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि गाड़ी के अगले हिस्से में दो गोली और पिछले हिस्से में तीन गोली लगने के निशान देखे गए हैं। फायरिंग के दौरान मनीष कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    पहले धनबाद, फिर दुर्गापुर रेफर

    घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए धनबाद के अशर्फी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे दुर्गापुर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

    पुलिस जांच में जुटी

    घटना की सूचना मिलते ही तेतुलमारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला किस वजह से किया गया और गोली चलाने वाले अपराधी कौन थे।

    कोयला कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा विवाद

    सूत्रों का कहना है कि यह घटना कोयला कारोबार से जुड़े किसी विवाद के कारण हुई हो सकती है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है और जल्द खुलासा करने की बात कही जा रही है।

    Also Read : वेदांता पावर प्लांट ब्लास्ट में अबतक 19 मजदूरों की मौ’त, झारखंड के 3 युवकों की भी गई जान

    Bloody Clashes Over Coal Dispute in Dhanbad: Youth Shot Referred to Durgapur दुर्गापुर रेफर धनबाद में कोयला के लफड़े में खूनी खेल युवक को मारी गोली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवेदांता पावर प्लांट ब्लास्ट में अबतक 19 मजदूरों की मौ’त, झारखंड के 3 युवकों की भी गई जान
    Next Article बंगाल चुनाव में झामुमो की बड़ी एंट्री, हेमंत सोरेन करेंगे टीएमसी के लिए जनसभाएं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रेड रिबन बांध युवा अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, बोले- सम्मान और सुरक्षित माहौल हमारा अधिकार

    May 11, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा के युवाओं ने किया रक्तदान, स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ाया उत्साह

    May 11, 2026
    जमशेदपुर

    हाई टेंशन तार की चपेट में झुलसे नाबालिग की इलाज के दौरान मौ’त

    May 11, 2026
    Latest Posts

    रेड रिबन बांध युवा अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, बोले- सम्मान और सुरक्षित माहौल हमारा अधिकार

    May 11, 2026

    जामताड़ा के युवाओं ने किया रक्तदान, स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ाया उत्साह

    May 11, 2026

    हाई टेंशन तार की चपेट में झुलसे नाबालिग की इलाज के दौरान मौ’त

    May 11, 2026

    झारखंड ट्रेजरी घोटाला में भाजपा ने सरकार को घेरा, सीबीआई जांच और श्वेत पत्र जारी करने की मांग

    May 11, 2026

    हजारीबाग में यात्रियों से भरी ई-रिक्शा बरवां नदी में गिरी, 8 घायल

    May 11, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.