Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»खूंटी में भी बगैर लाइसेंस चल रहा ब्लड बैंक, सिविल सर्जन बोले-…
    झारखंड

    खूंटी में भी बगैर लाइसेंस चल रहा ब्लड बैंक, सिविल सर्जन बोले-…

    Team JoharBy Team JoharNovember 2, 2025Updated:November 2, 2025No Comments2 Mins Read15
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    खूंटी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti :  चाईबासा के सदर अस्पताल में एचआईवी संक्रमित खून थैलेसीमिया मरीजों को लगाने के बाद राज्य के स्वास्थ्य सिस्टम पर सवाल उठे हैं। इसी बीच खूंटी जिले में भी सदर अस्पताल में बगैर लाइसेंस ब्लड बैंक संचालित हो रहा है। हालांकि, सिविल सर्जन ने दावा किया है कि लाइसेंस रिन्युअल के लिए आवेदन किया गया है, और सरकार की मंजूरी के बाद जल्द ही इसे वैध कर दिया जाएगा।

    खून की कमी से गंभीर हालात

    आदिवासी बहुल खूंटी जिले में 65 से अधिक थैलेसीमिया और एनीमिया के मरीज हैं। रोजाना 10 यूनिट से अधिक खून की खपत होती है। सबसे ज्यादा खून सिकलसेल, थैलेसीमिया और एनीमिया के मरीजों को दिया जाता है, उसके बाद गर्भवती महिलाएं और अन्य ऑपरेशन में उपयोग होता है। जिले में रोजाना 500 से अधिक मरीज मलेरिया, टाइफाइड, सर्दी-खांसी, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और ब्रेन हेमरेज जैसी बीमारियों के इलाज के लिए अस्पताल आते हैं।

    ब्लड बैंक में जांच की जाती है पूरी प्रक्रिया

    सिविल सर्जन नागेश्वर मांझी ने बताया कि जिले के एकमात्र ब्लड बैंक में ब्लड को रेफ्रिजरेटर में सुरक्षित रखा जाता है। डोनेट किए गए खून की पूरी जांच की जाती है। जांच में मलेरिया, एचआईवी, फाइलेरिया, हेपेटाइटिस A, B, C, डायबिटीज जैसी बीमारियों का परीक्षण शामिल है। ब्लड बैंक में स्टैंडर्ड मशीन के जरिए ही जांच की जाती है, ताकि मरीजों को सुरक्षित खून उपलब्ध कराया जा सके।

    मरीजों की हालत चिंताजनक

    सिविल सर्जन ने बताया कि कई मरीजों में सिर्फ 5 से 7 ग्राम खून ही बचा होता है। जिले में खून की सबसे ज्यादा खपत ऑपरेशन, सिकलसेल, थैलेसीमिया, एनीमिक मरीजों और गर्भवती महिलाओं के लिए होती है।

    लाइसेंस रिन्यूअल में देरी

    सदर अस्पताल के ब्लड बैंक का लाइसेंस फरवरी से रिन्यूअल प्रोसेस में है। सिविल सर्जन ने कहा कि ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर दिया गया है और सरकार ने आश्वासन दिया है कि एक सप्ताह में लाइसेंस रिन्यू कर दिया जाएगा। फिलहाल, ब्लड बैंक बगैर लाइसेंस ही संचालन कर रहा है, ताकि मरीजों की खून की जरूरत पूरी हो सके।

    Also Read : अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव बोले- ऐसी कार्रवाई होनी ही थी

    एचआईवी एनीमिया ऑपरेशन खूंटी खून की कमी गर्भवती महिलाएं झारखंड डायबिटीज थैलेसीमिया बगैर लाइसेंस ब्लड जांच ब्लड बैंक ब्लड सप्लाई मरीज सुरक्षा मलेरिया रिन्यूअल सदर अस्पताल सिकलसेल सिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य सिस्टम हेपेटाइटिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअनंत सिंह की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव बोले- ऐसी कार्रवाई होनी ही थी
    Next Article सोनपुर कार्तिक पूर्णिमा मेले में रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन, श्रद्धालुओं के लिए सुविधा

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : JTET परीक्षा 1 नवंबर को, 986 केंद्रों पर 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    October 29, 2026
    क्राइम

    वकील अनुष्का के पति ने जारी किया वीडियो, कहा- JPSC में नौकरी के लिए दिया 7 लाख, ससुर के मैरिज एनवर्सरी में खर्च किए 10 लाख, साथी वकील ने करा दिया था अबॉर्शन

    October 29, 2026
    क्राइम

    अनुष्का चक्रवर्ती प्रकरण : हजारीबाग एसपी के दबाव में रुद्र राणा ने कोर्ट में किया सरेंडर, कोर्ट कैंपस में पुलिस कर रही है पूछताछ

    October 29, 2026
    क्राइम

    जीरो कोल लीकेज पॉलिसीः झारखंड में CISF ने जब्त किया कोयले से लदा हाइवा, 32 से 35 टन कोयला बरामद

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : सात साल से लटकी JUIDCO की 141 जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति, CM सचिवालय ने मांगी रिपोर्ट

    October 29, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC परीक्षा घोटालाः जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-1 JPSC परीक्षा नियंत्रक असीम किस्पोट्टा ने एल ख्यांगते को TDPL को काम नहीं देने के लिए भेजी थी रिपोर्ट, उगाही के लिए फिर भी दिया काम

    October 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : JTET परीक्षा 1 नवंबर को, 986 केंद्रों पर 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    October 29, 2026

    वकील अनुष्का के पति ने जारी किया वीडियो, कहा- JPSC में नौकरी के लिए दिया 7 लाख, ससुर के मैरिज एनवर्सरी में खर्च किए 10 लाख, साथी वकील ने करा दिया था अबॉर्शन

    October 29, 2026

    क्या एयरफोर्स चीफ की विदाई बिना गोल्फ के होगी? कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाया अपमान का आरोप

    October 29, 2026

    अनुष्का चक्रवर्ती प्रकरण : हजारीबाग एसपी के दबाव में रुद्र राणा ने कोर्ट में किया सरेंडर, कोर्ट कैंपस में पुलिस कर रही है पूछताछ

    October 29, 2026

    जीरो कोल लीकेज पॉलिसीः झारखंड में CISF ने जब्त किया कोयले से लदा हाइवा, 32 से 35 टन कोयला बरामद

    October 29, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.