Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Nov, 2025 ♦ 1:20 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»थाने में धमाका, दो पुलिसकर्मियों की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    थाने में धमाका, दो पुलिसकर्मियों की मौत

    Team JoharBy Team JoharNovember 20, 2017No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड में गिरिडीह के सरिया थाना में मालखाना में सोमवार दोपहर करीब एक बजे विस्फोट होने से दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। वहीं हादसे में थानेदार सोनू चौधरी बाल-बाल बच गए। विस्फोट में थानेदार की केबिन समेत थाना भवन क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पाते ही गिरिडीह से डीसी उमाशंकर सिंह व एसपी अखिलेश बी वारियर सरिया के लिए रवाना हो गए हैं।

    विस्फोट के बाद पूरे बाजार के लोग थाना के पास जमा हो गए हैं। पुलिस भीड़ को हटाने में जुटी है। विस्फोट से एक घर की छत गिर गई, कई अन्य घरों में भी दरारें पड़ गई हैं। थाना में रखे विस्फोटक पदार्थों को लाने के लिए जिला से टीम वहां पहुंची है। विस्फोटकों को निकालने के क्रम में ही ब्लास्ट हुआ है।

    मृतकों में गिरिडीह से आए बम निरोधक दस्ता के सदस्य अशफाक कुरैशी व सरिया थाना के चिचाकी पंचायत के चौकीदार महेंद्र तुरी शामिल हैं। थाना के मालखाना में रखे जिलेटिन व डायनामाईट को थाना परिसर में ही नष्ट किया जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

    गिरिडीह जिला मुख्यालय से घटनास्थल की दूरी करीब 60 किलोमीटर है। मीडिया को फिलहाल थाना के अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। मालखाना से गिनती करने के लिए विस्फोटक बाहर निकाला जा रहा था। बाहरी मजदूरों को भी इस काम में लगाया गया था।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजैप का जवान करता था छिनतई, पेट्रोलपंप लूटने की भी रची थी साजिश
    Next Article जेल में गैंगवार की आशंका के बाद गैंगेस्टर अखिलेश का दुमका कारा होगा ट्रांसफर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नीतीश कुमार ले रहे मुख्यमंत्री पद की शपथ… देखें LIVE

    November 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” को लेकर निगम की तैयारी पूरी, हर वार्ड में लगेगा शिविर

    November 19, 2025
    चतरा

    आईजी का सख्त निर्देश- किसी भी हालत में न हो अफीम की खेती

    November 19, 2025
    Latest Posts

    नीतीश कुमार के साथ किसने-किसने ली मंत्रीपद की शपथ… जानें

    November 20, 2025

    सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम में तेज बढ़त, 24 कैरेट सोना 1,25,020 रुपये तक

    November 20, 2025

    रांची सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

    November 20, 2025

    दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण ‘गंभीर’, कई इलाकों में AQI 400 पार

    November 20, 2025

    नीतीश कुमार ले रहे मुख्यमंत्री पद की शपथ… देखें LIVE

    November 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.